शी जिनपिंग ने फिर मारी पलटी, सैनिकों से कहा- युद्ध लड़ने और जीतने के लिए तैयार रहो
पेइचिंग। एक बार फिर से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को अपनी लड़ने की क्षमता बढ़ाने और युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। इस बयान को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि चीन का इन दिनों दक्षिण चीन सागर को लेकर कई देशों से विवाद चल रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत से भी डोकलाम को लेकर चीन का विवाद है। डोकलाम को लेकर तो दोनों देशों ने अपनी सेनाएं भी इलाके में तैनात कर दी थीं, लेकिन फिर दोनों ही देशों ने सेनाओं को पीछे हटाने का फैसला किया था। इन सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए चीन के राष्ट्रपति के बयान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक शी जिनपिंग ने कहा- सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) सशस्त्र बलों का नेतृत्व करें, ताकि युद्द लड़ने और जीतने की तैयारी की जा सके। साथ ही नए दौर में पार्टी और लोगों द्वारा सौंपे गए काम और मिशन को भी पूरा करने के लिए कहा। आपको बता दें कि सीएमसी 23 लाख सैनिकों वाली इस दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी हाई कमांड है।
यह दूसरा मौका है जब शी जिनपिंग ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इससे पहले उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में भी शी जिनपिंग ने सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था। आपको बता दें कि हाल ही में दोबारा शी जिनपिंग सत्ता में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications