• search
क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts

मुस्लिमों को मारने वाले अधिकारी को जिनपिंग ने दिया प्रमोशन, चौथी बार चीन ने बदला भारतीय सीमा पर कमांडर

|
Google Oneindia News

बीजिंग, सितंबर 07: उइगर मुस्लिमों का नरसंहार करने वाले आर्मी ऑफिसर को शी जिनपिंग ने प्रमोशन देते हुए भारत से लगी चीन की सीमा पर सेना की जिम्मेदारी सौंपी है। चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिनजियांग प्रांत में उइगर विद्रोह को कुचलने वाले आर्मी अधिकारी वांग हाइजियांग के काम से प्रभावित होकर शी जिनपिंग ने उन्हें प्रमोशन दिया है और उन्हें भारत से लगती चीन की सीमा पर सेना की जिम्मेदारी संभालने के लिए भेजा गया है।

चौथी बार बदला कमांडर

चौथी बार बदला कमांडर

पिछले 10 महीने में ये चौथा मौका है जब शी जिनपिंग ने भारतीय सीमा से लगती चीन की सीमा पर तैनात अपने सैनिकों के कमांडर को बदला है। वरिष्ठ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अधिकारी वांग हाइजियांग को महत्वपूर्ण पश्चिमी थिएटर कमांड (डब्ल्यूटीसी) के प्रमुख के रूप में प्रमोशन दिया गया है। जो विवादित भारत-चीन सीमा की देखरेख करता है। शी जिनपिंग, जो केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने बीजिंग में एक समारोह के दौरान पीएलए के पांच अधिकारियों को जनरल के पद पर प्रमोशन दिया है। पीएलए ने एक बयान में कहा है कि, "सीएमसी के अध्यक्ष शी जिनपिंग ने सोमवार को चीनी पीएलए के पांच सैन्य अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। ये प्रमोशन सामान्य सैन्य रैंक, चीन में सक्रिय सेवा करने वाले अधिकारियों को पीएलए के सर्वोच्च रैंक पर प्रमोशन दिया है।"

चीन में जनरल सर्वोच्च रैंक

चीन में जनरल सर्वोच्च रैंक

चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, भारतीय सीमा पर तैनात किए गये जनरल वांग हाइजियांग के पास अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के पास भी सेना की जिम्मेदारी संभालनी होगी। आपको बता दें कि चीनी सेना में कार्यरत अधिकारियों के लिए जनरल सबसे बड़ी रैंक होती है। और चीन की सेना में थिएटर कमांड का सिस्टम है। जिसमें तीनों सेना को एक साथ मिलाकर एक कमांड तैयार किया जाता है, जिसकी जिम्मेदारी एक अधिकारी के पास होती है। चीन में कई थियेटर कमांड हैं और उसके कई प्रमुख हैं। लेकिन, पूरी सेना की कमान राष्ट्रपति के हाथ में होती है।

    India China Tension: India लॉन्‍च करेगा पहला Missile Tracking Warship, जानें खासियत | वनइंडिया हिंदी
    कौन हैं जनरल हाइजियांग

    कौन हैं जनरल हाइजियांग

    जनरल हाइजियांग 1977 में चीन की सेना पीएलए में शामिल हुए थे और वियतनाम युद्ध में उन्होंने चीन के लिए अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, युद्ध में चीन हार गया था, बावजूद जनरल हाइजियांग को उनकी बहादुरी के लिए फर्स्ट क्लास मेरिट से सम्मानित किया गया था और फिर वांग लगातार सेना में प्रमोशन पाते रहे और अब सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले शी जिनपिंग ने उन्हें शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों को कंट्रोल करने भेजा था, जहां कुछ आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप चीन ने मुस्लिमों पर लगाया था। चीन ने बाद में इस बात को माना कि मुस्लिमों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए और कट्टरपंथी सोच में बदलाव लाने के लिए एक सेंटर खोला है। लेकिन, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों का आरोप है कि इस डिटेंशन कैंप में उइगर मुस्लिमों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाता है। माना जाता है कि डिटेंशन कैंप में हजारों मुस्लिमों की मौत हो चुकी है और डिटेंशन कैंप खोलने का आईडिया जनरल हाइजियांग का ही था।

    ड्रैगन का गुलाम बनेगा इस्लामिक संगठन तालिबान! CPEC प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए कर रहा चापलूसीड्रैगन का गुलाम बनेगा इस्लामिक संगठन तालिबान! CPEC प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए कर रहा चापलूसी

    English summary
    Chinese President Xi Jinping has promoted a military officer who persecuted Uighur Muslims to the highest post of the Chinese military.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X