शी जिनपिंग के Cerebral Aneurysm रोग से पीड़ित होने की रिपोर्ट, क्या होती है ये बीमारी ? जानिए

बीजिंग, 10 मई: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर है। खबरों के मुताबिक उनके ब्रेन में शिकायत है और सेरिब्रल एन्यूरिज्म नाम के जिस रोग की चर्चा हो रही है, वह मेडिकल साइंस के नजरिए से एक जानलेवा रोग है। पिछले कुछ वर्षों से इस तरह की कयासें लगती रही थीं, लेकिन कम्युनिस्ट तानाशाही देश से सटीक बातें सामने आ पाना हमेशा से समस्या रही है। आइए जानते हैं कि शी जिनपिंग के जिस बीमारी से पीड़ित होने की बातें सामने आ रही है, वह है क्या? सेरिब्रल एन्यूरिज्म के लक्षण क्या हैं और इसमें मरीज को किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ? सब जानते हैं।

सेरिब्रल एन्यूरिज्म रोग से पीड़ित हैं शी जिनपिंग- रिपोर्ट

सेरिब्रल एन्यूरिज्म रोग से पीड़ित हैं शी जिनपिंग- रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेरिब्रल एन्यूरिज्म नाम की बीमारी से पीड़ित हैं और 2021 के आखिर में उन्हें इसके इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। हालांकि पता चला है कि उन्होंने रक्त वाहिकाओं को नरम करने और एन्यूरिज्म को सिकोड़ने के लिए सर्जरी के बजाय चीन की परंपरागत चिकित्सा पद्धति के मुताबिक इलाज करवाना बेहतर समझा। उस समय उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि उन्होंने बीजिंग विंटर ओलंपिक होने तक कोविड-19 के संक्रमण फैलने के बाद से दूसरे देशों के नेताओं से मिलने से परहेज किया था।

जिनपिंग को लंगड़ाते देखा गया था-रिपोर्ट

जिनपिंग को लंगड़ाते देखा गया था-रिपोर्ट

इससे पहले मार्च 2019 में जब जिनपिंग इटली गए थे तो उनकी चाल असमान्य देखी गई थी और लग रहा था कि वह लंगड़ा रहे हैं। उसके ठीक बाद जब वे फ्रांस पहुंचे तो देखा गया कि उन्हें बैठने के लिए सहारे की आवश्कता पड़ रही थी। 2020 के अक्टूबर में जब वे शेंझेन में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे तो उनके आने में हुई देरी, धीरे-धीरे भाषण और खांसी ने भी इन कयासों को बल दिया था कि उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब चीन कोरोना का भयंकर संकट झेल रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था पटरी से उतरने की स्थिति में है।

सेरिब्रल एन्यूरिज्म क्या है ?

सेरिब्रल एन्यूरिज्म क्या है ?

हॉपकिंस मेडिसिन डॉट ओआरजी के मुताबिक सेरिब्रल एन्यूरिज्म जिसे ब्रेन एन्यूरिज्म या इन्ट्रक्रेनीअल एन्यूरिज्म भी कहते हैं, मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं की दीवारों के कमजोर होने की वजह से होती है। अगर यह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और रक्त वाहिकाएं पतली होकर फट जाती हैं तो ब्रेन हेमरेज या स्ट्रोक की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में व्यक्ति की जान खतरे में पड़ सकती है। मेडिकल साइंस की भाषा में इस स्थिति को subarachnoid hemorrhage (SAH) कहते हैं।

सेरिब्रल एन्यूरिज्म के लक्षण क्या हैं

सेरिब्रल एन्यूरिज्म के लक्षण क्या हैं

जब तक ब्रेन एन्यूरिज्म फटता नहीं है, तबतक सिर दर्द (फटने से पहले दुर्लभ), आंख में दर्द, विजन में बदलाव और आंखों की गति शिथिल पड़ने जैसी समस्या हो सकती है। बहुत ही ज्यादा गंभीर स्थिति में जीवन का सबसे पीड़ादायक सिरदर्द हो सकता, गर्दन में अकड़न, मतली और उल्टी, तंद्रा में जाना, खास जगहों पर जैसे कि आंख में दर्द, बेहोशी, हाई ब्लड प्रेशर, संतुलन बिगड़ना, लाइट के प्रति संवेदनशीलता बढ़ना , पीठ और पैरों में दर्द, गर्दन से ऊपरी भाग में दिक्कतें होना। आखिरी में कोमा में जाना या फिर मौत।

लगातार तीसरे कार्यकाल की तैयार कर चुके हैं जिनपिंग

लगातार तीसरे कार्यकाल की तैयार कर चुके हैं जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लगातार तीसरे कार्यकाल की तैयारी कर ली है। इस साल आगे चलकर चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस में उनकी अगले पांच साल के लिए फिर से ताजपोशी करने की पूरी योजना तैयार है। ऐसे में उनकी बीमारी की जो रिपोर्ट सामने आई हैं, वह बहुत ही असामान्य है और देखने वाली बात है कि संगठित तानाशाही वाला मुल्क इस रिपोर्ट को किस तरह से लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+