अमेरिकी चुनाव प्रचार में कूदे WWE के मशहूर रेसलर स्टार हल्क होगन, शर्ट फाड़ कर इन्हें बताया अपना हीरो, Video
Wrestling star Hulk Hogan: अमेरिका के मशहूर रेसलर स्टार हल्क होगन की राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव प्रचार में एंट्री हो चुकी है। कुश्ती प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले हल्क होगन चुनाव प्रचार के दौरान अपने पुराने अंदाज में नजर आए। हल्क होगन ने अपनी शर्ट फाड़कर कर बताया कि उनका हीरो कौन हैं? हल्क का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग हल्क के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं।

हल्क ने शर्ट फाड़ कर इस नेता को बताया अपना हीरो
बता दें गुरुवार को मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में हल्क होगन ने स्टेज पर बड़ी ही शानदार एंट्री ली। हल्क ने एंट्री लेते ही अपनी शर्ट फाड़ दी और उसके नीचे की रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनॉल्ड ट्रंप के नाम वाली एक और शर्ट दिखाई और कहा ये है मेरा हीरो।
हल्क के इस अंदाज पर मुस्कुराने लगे ट्रंप
हल्क का ये अंदाज देखकर लोगों के बीच बैठे डोनॉल्ड ट्रंप भी मुस्कुराने लगे और लोग तालियां बजाने लगे। बता दें 70 वर्षीय होगन ने अपनी बाहर पहनी टी-शर्ट को फाड़कर उसके नीचे लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर ट्रंप-वेंस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनॉल्ड ट्रंप का नाम था।
हल्क के जोश भरे अंदाज ने जीता दिल
बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में इस बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप चुनाव मैदान में हैं। होगन राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के चौथे दिन ट्रम्प के समापन भाषण से पहले स्टेज पर आए और वहां जुटी भीड़ को बड़े ही जोश के साथ संबोधित किया।
होगन हल्क ने ट्रंप के समर्थकों को बताया असली अमेरिकी
स्टेज पर जैसे ही हल्क ने जोश भरे अंदाज से बोला "हमारे नेता, मेरे हीरो, हम अमेरिका को फिर से एक साथ लाएंगे।" हल्क की ये बात सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों से भरे हाल में पहुंच कर होगन हल्क ने ये भी कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे "असली अमेरिकियों" के सामने हैं।
अपनी और "माचो मैन" की जोड़ी की तुलना
अपने कुश्ती के दिनों को याद करते हुए होगन ने ट्रंप और उनके उप-राष्ट्रपति पद के साथी जेडी वेंस की तुलना उस डॉयनमिक जोड़ी से की, जो कभी "माचो मैन" रैंडी सैवेज के साथ की थी, जिन्हें मेगा पॉवर्स के नाम से जाना जाता था।
I’ve seen it all now 😂@HulkHogan pic.twitter.com/vy6ei4tAMO
— Russell Brand (@rustyrockets) July 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications