दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज, देखते ही हो जाएंगे रोमांचित

चेक गणराज्य प्रकृति की गोद में बसा खूबसुरत देश है। यहां हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। करीब दो साल से इस पुल का निर्माण हो रहा था। इसे 'स्काई ब्रिज 721' नाम दिया गया है।

प्राग : चेक गणराज्य प्रकृति की गोद में बसा खूबसुरत देश है। यहां हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। करीब दो साल से इस पुल का निर्माण हो रहा था। इसे 'स्काई ब्रिज 721' नाम दिया गया है। चेक गणराज्य के पर्वतीय रिसॉर्ट में भारी संख्या में पर्यटक इसे देखने पहुंच रहे हैं। ब्रिज पर चलकर और इसे देखकर लोग इतने रोमांचित हो रहे हैं कि, लोग तस्वीरें खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अब ये सारे तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी हैं।

ब्रिज देखकर हो जाएंगे रोमांचित

ब्रिज देखकर हो जाएंगे रोमांचित

दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज एक पर्वतीय रिसॉर्ट पर बनाया गया है। 721 मीटर (2,365 फुट) लंबा पुल समुद्र तल से 1,100 मीटर (3,610 फीट) से अधिक की ऊंचाई पर बनाया गया है। यह सस्पेंशन ब्रिज दो पहाड़ों को जोड़ता है। इस पुल पर एक साथ 500 लोग चल सकते हैं। जब घाटी में तेज हवाएं चलेंगी तो सुरक्षा कारणों से लोगों की आवाजाही इस पुल से रोक दी जाएगी।

स्काई ब्रिज दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करेंगी

स्काई ब्रिज दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करेंगी

स्काई ब्रिज 721 देखने में जितना खुबसूरत लगता है उतना ही इस पर चलने वाले लोग रोमांचित हो उठते हैं। इस स्काई ब्रिज के निर्माण में 200 मिलियन चेक क्राउन (8.3 मिलियन डॉलर) खर्च हुए हैं। चेक गणराज्य टूरिज्म का मानना है कि यह स्काई ब्रिज दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।

विश्व का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज

विश्व का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज

इस पुल पर व्हील चेयर और पुश चेयर से जाने पर रोक है क्योंकि पुल पर व्हील चेयर और पुश चेयर को चलाया नहीं जा सकता है। चेक रिपब्लिक स्काई ब्रिज नेपाल के बागलुंग पर्वत फुटब्रिज से 154 मीटर लंबा है।

ब्रिज के साथ-साथ वादियों का लीजिए मजा

ब्रिज के साथ-साथ वादियों का लीजिए मजा

चेक गणराज्य मध्य यूरोप में एक लैंडलॉक देश है। यह दक्षिण में ऑस्ट्रिया, पश्चिम में जर्मनी, पूर्वोत्तर में पोलैंड और दक्षिण पूर्व में स्लोवाकिया के साथ सीमा साझा करता है। स्काई ब्रिज 721 चेक की राजधानी प्राग से लगभग 2.5 घंटे की दूरी पर है।

तस्वीरें हुईं वायरल

तस्वीरें हुईं वायरल

यह ब्रिज वर्तमान में सबसे लंबे सस्पेंशन फुटब्रिज के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका है। पर्यटक इस ब्रिज की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+