तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के लिए तैनात की परमाणु पनडुब्बी
वॉशिंगटन। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए USS रोनाल्ड रेगन एयरक्राफ्ट कैरियर और आर्ली बर्क क्लास के दो वॉरशिप को कोरियाई प्रायद्वीप में भेज दिया है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट और वॉरशिप दोनों साउथ कोरिया की मिलिट्री के साथ जुड़ेंगे, इस प्लान में यूएस की स्पेशल फोर्स भी शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप के इस निर्णय के बाद दोनों देशों के बीच कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध की आहट तेज हो गई है।

फिर भड़केगा नॉर्थ कोरिया
डोनाल्ड ट्रंप ने कोरियाई प्रायद्वीप में अपनी मिलिट्री के सबसे खतरनाक वॉरशिप और एयरक्राफ्ट भेज कर नॉर्थ कोरिया को फिर से भड़काने का काम किया है। इससे पहले जब भी अमेरिका ने साउथ कोरिया के साथ जब भी कोई मिलिट्री ड्रिल या अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है, तब किम जोंग उन ने इसका जवाब मिसाइल परीक्षण और अपने हथियारों को बाहर निकालकर उन्हें प्योंगयांग में तैनात कर जवाब दिया है।

अगली गर्मी तक युद्ध के आसार- पूर्व जनरल
यूएस जनरल ने रविवार को दिए एक इंटरव्यू में सभी को चौंका दिया है। पूर्व जनरल बैरी मैकफेरी ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के खिलाफ 'युद्ध निर्धारित' है। मैकफेरी का यह बयान तब आया है, जब दोनों देश युद्ध के बहुत निकट दिखाई दे रहे हैं। रिटायर्ड जनरल ने NBC से बातचीत के दौरान कहा कि कम्युनिस्ट नेशन (नॉर्थ कोरिया) के खिलाफ अमेरिकी सेना 'अगली गर्मी' तक भीड़ जाएगी।

अमेरिका फोर्स निपटने की क्षमता रखती है- पूर्व जनरल
जनरल ने इंटरव्यू में कहा कि नॉर्थ कोरिया के साथ कोई भी समझौता मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा, 'समस्या यह है कि अभी हमें (यूएस) बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कि डिप्लोमेटिक प्रयासों को अधिक भार सहन करना पड़ रहा है। इनसे (नॉर्थ कोरिया) अमेरिका फोर्स निपटने की क्षमता रखती है।' उन्होंने युद्ध की अटकलों को तेज करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच की जुबानी जंग आउट ऑफ एडमिनिस्ट्रशन हो गई है। डिप्लोमेटिक और गंभीर स्ट्रैटेजी की कमी के कारण अगली गर्मी तक हम युद्ध की और जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications