उत्तरी आयरलैंड में मिला प्रथम विश्वयुद्ध के समय का हैंड ग्रेनेड
यूनाइटेड किंगडम के उत्तरी आयरलैंड की, जहां, एक लड़के को जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला है। उस लड़के ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर विस्फोटक को अपने कब्जे मे ले लिया।
लंदन, 30 मई : प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध का जख्म आज भी ताजा है। बात पुरानी हो चुकी है, लेकिन उनसे जुड़े किरदार आज भी जिंदा हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं उन खतरनाक हथियारों के बारे में जो, समय के साथ ज़मीदोज तो हो गए लेकिन समय-समय पर वे बाहर आकर हमें यह बताने की कोशिश करते हैं कि, एक युद्ध हुआ था, जिसमें हजारों लोगों की जाने चली गई थी।

विश्व युद्ध का जख्म आज भी ताजा
आज भी हमें खतरनाक हथियार मिलते हैं, जिनसे लाखों लोगों का खून बहाया गया, हमारे जख्म फिर से हरे हो जाते हैं। आज भी समुद्री तट, जंगल, नदी, पहाड़, रेगिस्तान में खुदाई के समय हमें ऐसे बेरहम हथियार,गोला-बारूद मिलते ही रहते हैं। लड़के को यह हैंड ग्रेनेड उत्तरी आयरलैंड में कल्ट्रा के तट पर मिला।
हैंड ग्रेनेड मिला
हम बात कर रहे हैं, यूनाइटेड किंगडम के उत्तरी आयरलैंड की, जहां, एक लड़के को जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला है। उस लड़के ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर विस्फोटक को अपने कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने जांच में पाया कि, यह WW1 मिल्स बम हैंड ग्रेनेड था। बाद में इसे दूर ले जाकर पुलिस की निगरानी में विस्फोट कर एक बड़े खतरे को टाल दिया।
समय रहते पुलिस हुई अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, हैंड ग्रेनेड को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल के लिए ले जाया गया था, हालांकि यह यूज नहीं हुआ और वक्त बीतने के साथ वह जमीन के अंदर समा गया। वहीं, पुलिस ने लड़के की सूझबूझ की सराहना करते हुए समय पर उन्हें सतर्क करने के लिए धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications