Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World’s Wealthiest Cities: न्यूयॉर्क बना दुनिया का सबसे अमीर शहर, कई भारतीय सिटी भी शामिल, देखिए लिस्ट

दुनिया के सबसे अमीर लिस्ट में हालांकि बेंगलुरू को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन इस लिस्ट में उसका स्पेशल जिक्र किया गया है और कहा गया है, कि कुछ सालों में ये दुनिया के कई बड़े शहरों को काफी पीछे छोड़ देगा।

Worlds Richest City list

World's wealthiest cities in 2023: न्यूयॉर्क शहर को साल 2023 में दुनिया के सबसे धनी शहरों की एक नई लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। यानि, साल 2023 के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में टॉप पर है।

दुनिया के सबसे अमीर शहरों की जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें जापान के टोक्यो और सिलिकॉन वैली के बे एरिया को दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। सबसे दिलचस्प बात ये है, कि दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में भारत के कई शहरों को शामिल किया गया है, जिसमें मुंबई के अलावा दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद भी हैं।

दुनिया के सबसे अमीर शहर

लंदन स्थित कंसल्टेंसी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे अमीर शहरों की इस लिस्ट को जारी किया है, जिसमें 31 दिसंबर 2022 तक उस शहर में रहने वाले करोड़पति निवासियों की संख्या, उनके रहन सहन जैसी बातों को ध्यान में रखते हुए ये लिस्ट तैयार की गई है।

सबसे दिलचस्प बात ये निकलकर सामने आई है, कि दुनिया के सबसे अमीर शहरों की इस लिस्ट में अमेरिका और चीन के शहरों ने दबदबा कायम किया है, जबकि टॉप-10 शहरों की लिस्ट में लंदन को छोड़कर एक भी यूरोपीय शहर नहीं हैं। जिससे पता चलता है, कि किस तरह से यूरोप, अमीरों की लिस्ट में पिछड़ता जा रहा है और लगातार अमीर होता चीन, किस तरह से अमेरिका को हर एक कदम पर चुनौती दे रहा है।

भारतीय शहरों का क्या है हाल?

हेनले एंड पार्टनर्स की इस लिस्ट में भारतीय शहर मुंबई को 21वें नंबर पर रखा गया है। जबकि, बेंगलुरु को एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले शहर के तौर पर स्पेशल उल्लेख किया गया है। यानि, आगे जाकर बेंगलुरू दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में अपना नाम शुमार करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि बेंगलुरू, जिसे 'गार्डन सिटी' और भारत की 'सिलिकॉन वैली' के रूप में भी जाना जाता है, उसका काफी तेजी से विकास हो रहा है और टेक्नोलॉजी की दुनिया में उसने पूरी दुनिया में अपना नाम बना लिया है। बेंगलुरू का टेक्नोलॉजी सेक्टर में काफी तेजी से विकास हो रहा है और आने वाले सालों में ये दुनिया के कई प्रसिद्ध शहरों को पीछे छोड़ देगा। दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद के अलावा इस लिस्ट में कोलकाता की भी रखा गया है।

विश्व के सबसे धनी शहरों की रिपोर्ट

विश्व के सबसे धनी शहरों की रिपोर्ट-2023 में वेल्थ इंटेलिजेंस फर्म, न्यू वर्ल्ड वेल्थ के डेटा का उपयोग करते हुए दुनिया भर के 97 शहरों को कवर किया गया है। इस लिस्ट को तैयार करने में कंपनियों के डायरेक्टर, उनके चेयरमैन, सीईओ जैसे उच्च अधिकारियों के नेटवर्थ और उनके खर्च करने की आदत को भी ट्रैक करने की कोशिश की गई है। हेनले एंड पार्टनर्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, कि, इसने शहरों के अत्यधिक कीमत वाले घरों की संख्या को भी अमीर शहरों की लिस्ट बनाने में ध्यान में रखा है। आईये नीचे लिस्ट देखते हैं, कि कौन से शहर टॉप-10 में हैं और किस शहर में कितने करोड़पति रहते हैं।

जानिए, किस शहर में कितने अमीर

1. न्यूयॉर्क शहर, अमेरिका, 340,000 करोड़पति
2. टोक्यो- जापान, 290,300 करोड़पति
3. द बे एरिया- अमेरिका, 285,000 करोड़पति
4. लंदन- यूनाइटेड किंगडम, 258,000 करोड़पति
5. सिंगापुर- सिंगापुर, 240,100 करोड़पति
6. लॉस एंजिल्स- अमेरिका, 205,400 करोड़पति
7. हांगकांग- हांगकांग, 129,500 करोड़पति
8. बीजिंग- चीन, 128,200 करोड़पति
9. शंघाई- चीन, 127,200 करोड़पति
10. सिडनी- ऑस्ट्रेलिया, 126,900 करोड़पति
21. मुंबई- भारत, 59,400 करोड़पति
36. दिल्ली- भारत, 30,200 करोड़पति
63. कोलकाता- भारत, 12,100 करोड़पति
65. हैदराबाद- भारत, 11,100 करोड़पति

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+