पुतिन की पूर्व प्रेमिका से लेकर जिहादी दुल्हन तक, ये हैं विश्व की पांच सबसे कुख्यात और खतरनाक महिलाएं!
एफबीआई की शीर्ष 10 मोस्ट वांटेड सूची में रुजा इग्नाटोवा भी शामिल है। रूजा इग्नाटोवा सजायाफ्ता धोखेबाज और वनकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की संस्थापक है।
नई दिल्ली, जुलाई 18: जब बात दुनिया के सबसे खतरनाक और विकृत मानसिकता वाले अपराधियों की बात आती है, तो माना यही जाता है, कि पुरूष अपराधी ज्यादा क्रूर होते होंगे, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी महिलाओ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जुर्म की कहानी कलेजा छलनी कर देने के लिए काफी हैं। इन महिलाओं में से कोई दुनिया के मोस्ट आतंकवादियों में से एक है, तो कई बहुत बड़े संगठित अपराध गिरोह की सरगना और ये महिलाएं लोगों के लिए बुरे सपने से कम नहीं हैं। कोल्ड ब्लडेड मर्डर से लेकर माफिया आकाओं, आतंकवादी मास्टरमाइंड और ड्रग कार्टेल चलाने तक, इन महिलाओं को दुनिया का सबसे खतरनाक महिलाएं बताया जाता है।
Recommended Video

घिसलीन मैक्सवेल
विश्व के सबसे खतरनाक यौन अपराधियों में से एक जेफरी एपस्टीन की पूर्व प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल को दुनिया के सबसे खतरनाक और कुख्यात अपराधियों में से एक माना जाता है, जिसने कई जघन्य अपराधों को अंजाम दिया है और उसे बच्चों के साथ यौन हिंसा को अंजाम देने के लिए 20 सालों की कठोर सजा सुनाई गई थी। मैक्सवेल कमजोर युवा लड़कियों की शिकार करती थी और उन्हें काफी शातिर तरीके से अपने जाल में फंसाती थी और उन्हें सेक्स गुलाम बनाती थी। घिसलीन मैक्सवेल उन लड़कियों को सेक्स गुलाम बनाकर उनसे घिनौने काम करवाती थी। अमेरिका की रहने वाली घिसलीन मैक्सवेल मशहूर अखबार पब्लिशन रॉबर्ट मैक्सवेल की बेटी है। घिसलीन मैक्सवेल नाबालिग लड़कियों की तस्करी करती थी और उन्हें हाई-प्रोफाइल लोगों के पास भेजती थी। जू कोर्ट में मुकदमा चल रहा था, तो जूरी ने घिसलीन मैक्सवेल 'भयानक सेक्स अपराधी' कहा था।

रुजा इग्नाटोवा
एफबीआई की शीर्ष 10 मोस्ट वांटेड सूची में रुजा इग्नाटोवा भी शामिल है। रूजा इग्नाटोवा सजायाफ्ता धोखेबाज और वनकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की संस्थापक है और इसके किए गये घोटाले को विश्व इतिहास के सबसे घातक घोटालों में से एक कहा जाता है। साल 2017 के बाद से रुजा इग्नाटोवा ने हजारों-लाखों लोगों से धोखाधड़ी की और करीब 4 अरब डॉलर कमाए और इसने और कितने घोटाले किए हैं, उसकी पूरी तरह से जांच अभी भी नहीं हो पाई है। एफबीआई ने रुजा इग्नाटोवा को एक शातिर और धोखेबाज महिला करार दिया है।

जिहादी जने
खुद को जिहादी जेन कहने वाली अमेरिकी कॉलिन आर.लॉरोज को स्वीडिश कलाकार लार्स विल्क्स को मारने की असफल साजिश में उनकी भूमिका के लिए 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। लार्स विल्क्स पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का आरोप लगाकार हमला किया गया था और ये हमला काफी ज्यादा खतरनाक था। जिहादी जने अलकायदा के लिए काम करती थी। कॉलिन आर.लॉरोज को साल 2009 में दोषी ठहराया गया था और फिर सजा का ऐलान किया गया था। कहा जाता है, कि जिहादी जने की वजह से अलकायदा ने कई भीषण हमलों को अंजाम दिया।

अन्ना कुशेंको
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के अनुसार, अन्ना कुशेंको, जिसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पूर्व गर्लफ्रेंड कहा जाता है, वो रूस की सबसे खतरनाक जासूसों में से एक थी। अन्ना कुशेंको को सीआईए ने अमेरिकी इतिहास का सबसे खतरनाक जासूस करार दिया था। अन्ना कुशेंको ने अपने 9 और सहयोगियों की मदद से अमेरिका के सबसे सुरक्षित ठिकानों पर ना सिर्फ जासूस की, बल्कि उन जगहों से गोपनीय दस्तावेजों को बाहर निकालकर उसे रूस भेजने में भी कामयाब रही। अन्ना कुशेंको को 'स्वीट पॉइजन' भी कहा जाता है।

जोआना डेनेही
ब्रिटिश सीरियल किलर डेनेही ब्रिटेन के आपराधिक इतिहास में उन तीन महिलाओं में से एक है जिसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। साल 2013 में जोआना को पीटरबरो में तीन लोगों की बर्बर हत्या करने का दोषी ठहराया गया था, वहीं, इसने दो कुत्तों को भी चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। एक बार उसने अपने प्रेमी के दिल को ये कहकर दहला दिया था, कि वो एक 'साइको' है। जोआना डेनेही ने जब तीन लोगों का कत्ल किया था, तो तीनों के शरीर में उसने सैकड़ों बार चाकू मारे थे।












Click it and Unblock the Notifications