वीडियो: खून भरी मांग देखी अब देखिए खून भरी रेव पार्टी

एम्सटर्डम। नीदरलैंड की राजधानी एम्‍सटर्डम में एक 'रेव पार्टी' का आयोजन किया जा रहा है। इस पार्टी का नाम सुनकर आपके दिमाग में 'लाउड म्‍यूजिक, अनलिमिटेड नशा और छोटे-छोटे कपड़ों में डांस करती लड़कियों' की एक तस्‍वीर बन गई होगी। बिल्‍कुल सही है लेकिन इसके अलावा इस पार्टी में एक ऐसी चीज थी जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। यह रेव पार्टी खून से मनाया गया। जी हां 'ब्‍लड रेव पार्टी'।

World's first 'Blood Rave' to spray party-goers with real blood
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह किस चीज का खून होगा और कहां से आएगा। इस पार्टी में आने वालों की पहचान गुप्‍त रहेगी। इस रेव पार्टी के लिए बाकायदा फेसबुक पर इवेंट पेज बनाया गया है। फेसबुक पेज पर 4 हजार लोग भाग लेने को इच्छुक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ व्यक्ति को ही इसमें शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इवेंट का डेट 31 अक्टूबर तय किया गया है।

जानकारी के मुताबिक एम्‍सटर्डम के एक नाइट क्‍लब इस ब्‍लड रेव पार्टी के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह दुनिया का पहला रेव पार्टी होगा जिसमें भाग लेने वाले लोगों पर खून की बारिश होगी। डच न्यूज साइट nltimes.nl ने कहा है कि उन्होंने एक इवेंट ऑर्गेनाइजर से बातचीत की है और वे अपना पहचान उजागर नहीं करना चाहते। फेसबुक पेज पर लिखा गया है कि यह एक जैसी सोच रखने वाले लोगों की पार्टी होगी। रिपोर्टों के मुताबिक आयोजकों ने पार्टी की प्रैक्टिस भी की है किस तरह लोगों के ऊपर ब्लड डाला जाएगा। हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि असल में यह किस चीज का खून होगा और कहां से आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+