Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विश्व के 50 सबसे अमीर कारोबारियों ने इस साल गंवा दिए अरबों डॉलर, भारत के गौतम अडानी रहे बेअसर

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने सबसे ज्यादा नुकसान उठाया है

नई दिल्ली, मई 25: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि, टैंकिंग शेयर बाजार के कारण इस साल दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों को आधा ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शीर्ष 50 सबसे अमीर कारोबारी, जिसमें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और फ्रांसीसी लक्जरी सामान के मैग्नेट बर्नार्ड अरनॉल्ट भी शामिल हैं, उन्होंने 22 मई तक कुल 563 अरब डॉलर खो दिए हैं।

एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान

एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने सबसे ज्यादा नुकसान उठाया है और हाल के दिनों में पहले ट्विटर अधिग्रहण का ऐलान करने वाले, फिर अधिग्रहण रोकने की बात कककरने वाले एलन मस्क को 69.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि, एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने की बात कही थी। वहीं, 69.1 अरब डॉलर गंवाने के बाद अब एलन मस्क की कुल संपत्ति 201 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, एलन मस्क ने कहा है कि, ट्विटर पर फर्जी खातों की जांच करने के लिए वो इस वक्त इस डील को रोक रहे हैं, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि, एलन मस्क ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर नहीं जुटा पा रहे हैं।

जेफ बेजोस को भी भारी नुकसान

जेफ बेजोस को भी भारी नुकसान

वहीं, एलन मस्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा कंपनी ब्लू ओरिजिन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले साल अमेज़ॅन के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, इस साल जेफ बेजोस की संपत्ति में भी भारी गिरावट देखी गई है और एलन मस्क के बाद जेफ बेजोस की संपत्ति में इस साल 61.1 अरब डॉलर की गिरावट देखी है। अभ उनकी संपत्ति अब 131 अरब डॉलर आंकी गई है।

मैग्नेट बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति भी डूबी

मैग्नेट बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति भी डूबी

वहीं, फ्रांस के मशहूर कारोबारी मैग्नेट बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 123 अरब डॉलर है और वो LVMH Moët Hennessy Louis Vuitton SE के सीईओ के रूप में अपनी स्थिति के आधार पर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर दर्ज कराई हुई है। वहीं, फ्रांसीसी अरबपति ने इस वर्ष अपनी संपत्ति में 52.2 अरब डॉलर की गिरावट देखी है।

बिल गेट्स को कितना नुकसान

बिल गेट्स को कितना नुकसान

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉप्ट के सह-निर्माता बिल गेट्स, जिन्होंने पूर्णकालिक परोपकारी बनने के लिए माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ दिया, उनकी कीमत 116 बिलियन डॉलर है। लेकिनस साल 2022 की शुरुआत के बाद से उनकी कुल संपत्ति में 21.7 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वहीं, बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट उन कुछ अरबपतियों में से एक हैं, जिन्होंने इस साल अपनी निवल संपत्ति में वृद्धि देखी है। बफेट की संपत्ति का मूल्य 110 बिलियन डॉलर है और इस साल उनकी संपत्ति में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने अपनी संपत्ति में 54.1 अरब डॉलर की कमी देखी। और अब उनकी अनुमानित संपत्ति 71.4 अरब डॉलर हो गई है।

पांचवें सबसे ज्यादा अमीर बने अडानी

पांचवें सबसे ज्यादा अमीर बने अडानी

गौतम अडानी अब दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स बिलिनेयर इंडेक्ट के ताजा लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 122.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है और वो दुनिया के पांचवें सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। फोर्ब्स बिलिनेनियर इंडेक्ट की लिस्ट के मुताबिक वॉरेन बफेट को पछाड़कर गौतम अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर अरबपति बन गए हैं। उनके पास 122.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति हैं तो वहीं वॉरेन के पास 121.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। अडानी की संपत्ति बिल गेट्स से थोड़ा सी कम है। वहीं उसने आगे बस बिल गेट्स, बर्नोर्ड ऑर्नोल्ट , जेफ बेसोज और एलन मस्क हैं।

2020 में मात्र 8.9 अरब डॉलर थी संपत्ति

2020 में मात्र 8.9 अरब डॉलर थी संपत्ति

गौतम अडानी की संपत्ति और उनके ग्रोथ चार्ज को देखें तो साल 2020 में उनके पास मात्र 8.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी। वहीं 2021 में कोरोना काल के दौरान उनकी आमदनी में खूब बढ़ोतरी हुई। 2021 में उऩकी संपत्ति 50.5 बलियन डॉलर पर पहुंच गई। वहीं 2022 की शुरुआत में ही उनकी संपत्ति 90 बिलियन डॉलर को पार कर गई और अप्रैल आने तक ये 43 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 122.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। अडानी की संपत्ति एक साल के भीतर दोगुनी हो गई। उनकी कंपनी के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+