साढ़े छह लाख में खरीदी दुनिया की सबसे महंगी शराब की एक बोतल, जांच हुई तो निकली नकली
नई दिल्ली। चीन के एक रईस लेखक ने दुनिया की सबसे मंहगी शराब पीने के शौक में साढ़े छह लाख रुपए में स्विटजरलैंड से शराब का एक पैग खरीदा लेकिन इस शौकीन लेखक को अब तगड़ा झटका लगा है क्योंकि जांच में पता चला है कि ये शराब नकली है। चीनी लेखक झांग वेई ने दुनिया की सबसे पुरानी और महंगी व्हिस्की की एक बोतल में से एक शॉट (पैक) 10,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 6,50,000 रुपए) में खरीदा था। अब पता चला की यह शराब ना तो उतनी पुरानी है, जितने का दावा किया गया था और ना ही इसमें वो खूबी है जो बताई गई थी। दुनिया की सबसे पुरानी और महंगी व्हिस्की के फर्जी निकलने की बात लैबोरेट्री में किए गए टेस्ट में सामने आई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी मार्शल आर्ट्स फैंटसी राइटर झांग वेई ने 10,000 डॉलर में इस व्हिस्की का एक शॉट पैक खरीदा था। इसको लेकर दावा किया गया था कि इसे 1878 में तैयार किया गया है और ये दुनिया की सबसे पुरानी शराब है। जांच में सामने आया है कि दुनिया की सबसे पुरानी शराब होने का दावा करके बेची गई यह व्हिस्की 1970 में बनी है।
झांग वेई चीन के सबसे अधिक कमाई वाले ऑनलाइन लेखकों में से एक हैं। वह जुलाई में अपनी दादी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए स्विट्जरलैंड गए, वहां सेंट मोरिट्ज के एक होटल में 1878 मैकलन सिंगल माल्ट की सीलबंद बोतल से उन्होंने एक शॉट खरीदा जिसके लिए 10,000 डॉलर चुकाए। इसको लेकर खबर अखबारों में छपी तो कुछ लोगों ने इस बोतल की प्रमाणिकता को लेकर सवाल खड़े किए।

इसके मीडिया में आने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ने सैंपल का कार्बन डेटिंग परीक्षण किया, तो पता चला कि स्कॉच 1970 से पुरानी नहीं थी, जबकि व्हिस्की के 1878 में बनी होने का दावा किया गया था। इस गलती के लिए होटल मैनेजर वाई से माफी मांगने के लिए खुद चीन गए। उन्होंने लेखक से माफी मांगी और उनको डॉलर भी वापस किए।












Click it and Unblock the Notifications