दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की 40 लाख के आंकड़े के पार पहुंची

नई दिल्ली, 7 जुलाई: दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। बुधवार को दुनियाभर में कोरोना मरने वालों की संख्या 40 लाख को पार कर गई। अब तक 18 करोड़ से ज्यादा लोगों को दुनियाभर में ये संक्रमण हो चुका है। इस समय भी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।

corona

Recommended Video

    Coronavirus Update: दुनियाभर में Covid 19 से अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस घेब्रसस ने बुधवार को कहा कि इस महामारी में दुनिया एक खतरनाक स्थिति में है। दुनिया में कोरोना से अबतक 40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ देश जहां कोरोना का टीकाकरण तेजी से हुआ है वे ऐसा समझने लगे थे जैसे महामारी पूरी तरह से खत्म हो गई है। जबकि कम टीकाकरण वाले देशों में कोरोना के मामलों में फिर वृद्धि देखने को मिल रही है।

    दुनियाभर के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की बात की जाए तो अमेरिका, भारत और ब्राजील में सबसे ज्यादा मामले मिले हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या करीब साढ़े तीन करोड़पहुंच गई हैं और कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा छह लाख से ज्यादा है। भारत में कोरोना केस तीन करोड़ के पार पहुंच गए हैं और मौत का आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है। ब्राजील में कोरोना के केस डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गए हैं और इससे मौतों का आंकड़ा सवा पांच लाख से ज्यादा है। इन तीनों देशों में दुनिया के आधे से ज्यादा कोरोना मरीज हैं।

    इसके बाद फिर फ्रांस में 57 लाख, तुर्की और रूस में 56 लाख तो यूके में 49 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। अर्जेंटीना में 45 लाख, कोलंबिया में 41 लाख तो इटली में 42 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले मिल चुके हैं। कोरोना से मौतों की बात की जाए तो अमेरिका, ब्राजील और भारत के अलावा मैक्सिको में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख पर पहुंच गया है। पेरू में एक लाख 93 हजार मौतें हुई हैं। इंग्लैंड में कोरोना से एक लाख 28 हजार मौतें हो चुकी हैं। इटली में भी मौतों का आंकड़ा सवा लाख से पार पहुंच चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+