पुतिन की जीत पर शी जिनपिंग ने लिखा सबसे पहले दोस्ती का पैगाम, पीएम मोदी ने फोन कर दी बधाई

मास्को। रुस राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म अब खत्म होने जा रही है और एग्जिट पोल के मानें तो व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर भारी बहुमत से दुनिया के सबसे मुल्क की सत्ता संभालने जा रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, पुतिन को 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल रहे हैं। पुतिन की जीत सुनिश्चित देख दुनिया के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को फोन कर चौथी बार राष्ट्रपति बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं, रूस के पड़ोसी और पुतिन के खास दोस्त चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सबसे पहले टेलेग्राम पर मैसेज कर पुतिन को जीत की बधाई दी।

पुतिन की जीत पर शी जिनपिंग ने लिखा सबसे पहले दोस्ती का पैगाम

पुतिन की जीत पर सबसे पहले बधाई शी जिनपिंग ने दी। शी ने रूस और चीन के रिश्तों के आगे ले जाने के लिए विकास पर काम करने की बात करते हुए टेलेग्राम पर लिखा, 'पिछले कुछ सालों में रूस के लोगों ने अपनी एकता और समन्वयता को दिखाया है। इसी वजह से रूस तेजी के साथ एक मजबूत मुल्क की ओर बढ़ रहा है और सामाजिक-आर्थिक विकास ढांचे अभुतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। रूस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।'

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने भी पुतिन को बधाई देते हुए लिखा, '2018-2024 तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के फिर से चुने जाने पर उन्हें बधाई।' वहीं, मिडिल ईस्ट से सबसे पहले इजिप्त के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने पुतिन को शुभकमनाएं दी। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने पुतिन को बधाई देते हुए लिखा कि हाल के चुनावों के परिणाम ने एक बार फिर से रूसी लोगों ने विश्वास और सावधानी से विचार-विमर्श करने और सटीक नीति के लिए भारी समर्थन दिखाया है, जो कि व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में कार्यान्वित किया गया।

वहीं, जर्मन चांलसर ने तो अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की लेकिन जर्मनी की नई विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा कि रूस एक कठिन साझेदार रहेगा। लेकिन, रूस बड़े अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए हम रूस से बातचीत जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+