World Internet Users List: दुनिया के 10 देश जहां इंटरनेट आज भी एक सपना, एक देश में तो हो सकती है जेल
World Internet Users List by Country: आज की भागदौड़ भरी दुनिया में इंटरनेट अब कोई लग्जरी नहीं, बल्कि रोटी, कपड़ा और मकान की तरह जीवन की बुनियादी जरूरत बन चुका है। लेकिन ये आंकड़े चौंकाते हैं कि आज भी दुनिया का एक बड़ा हिस्सा 'डिजिटल अंधेरे' में डूबा हुआ है। जहां उत्तर कोरिया जैसे देशों में आम जनता के लिए इंटरनेट की पहुंच लगभग 0% है, वहीं भारत 56% से अधिक की दर के साथ एक बड़ी डिजिटल क्रांति की अगुवाई कर रहा है।
यह अंतर सिर्फ तकनीक का नहीं, बल्कि विकास की उस गहरी खाई का है जो अमीर और गरीब देशों को अलग करती है। बिना इंटरनेट के करोड़ों लोग आज भी अच्छी शिक्षा, बेहतर इलाज और कमाई के आधुनिक मौकों से कोसों दूर हैं। इस रिपोर्ट में हम जानेंगे दुनिया के उन 10 देशों के बारे में, जहां की आबादी आज भी डिजिटल दुनिया से कटी हुई है।

उत्तर कोरिया: जहां इंटरनेट पर है 'पहरा'
डिजिटल दुनिया से दूरी के मामले में उत्तर कोरिया सबसे ऊपर है। यहां की इंटरनेट पहुंच लगभग 0% है। सरकार ने बाहरी दुनिया के इंटरनेट पर कड़ा प्रतिबंध लगा रखा है। आम नागरिक केवल देश के भीतर के नेटवर्क 'क्वांगम्योंग' का ही इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बाहरी सूचनाओं से पूरी तरह कटा हुआ है।
ये भी पढे़ं: World Toughest Exams: ये हैं दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाएं, भारत के UPSC और IIT-JEE किस नंबर पर
बुरुंडी और मध्य अफ्रीकी गणराज्य: गरीबी की मार
अफ्रीका के इन देशों में इंटरनेट की पहुंच बेहद कम (लगभग 11-12%) है। यहां की मुख्य समस्या बुनियादी ढांचे का अभाव और गरीबी है। बिजली और नेटवर्क टावरों की कमी के कारण यहां के लोगों के लिए स्मार्टफोन या डेटा खरीदना एक बड़े सपने जैसा है।
दक्षिण सूडान और चाड: संघर्ष का साया
इन देशों में लंबे समय से चल रहे आपसी संघर्ष और राजनीतिक अस्थिरता ने विकास के पहिये को रोक रखा है। लगभग 13% इंटरनेट दर वाले इन इलाकों में लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। नेटवर्क बिछाना यहां की सरकारों के लिए प्राथमिकता में बहुत नीचे आता है।
इथियोपिया और अफगानिस्तान: रफ्तार पकड़ने की चुनौती
इथियोपिया में इंटरनेट की पहुंच करीब 17% है। यहां की बड़ी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है जहां नेटवर्क पहुंच बेहद कमजोर है। वहीं अफगानिस्तान (18%) में भी कड़े नियमों और सुरक्षा कारणों से लोग इंटरनेट जैसी डिजिटल सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: 500 अरब डॉलर, रूसी तेल पर ब्रेक! क्या हैं टैरिफ डील की शर्तें जिन्होंने दुनिया को चौंकाय
भारत: डिजिटल महाशक्ति की ओर
भारत में इंटरनेट की स्थिति वैश्विक स्तर पर एक मिसाल बन चुकी है। 2026 की शुरुआत तक भारत में सक्रिय इंटरनेट यूजर्स की संख्या 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। यहां की लगभग 70% आबादी अब ऑनलाइन है। सस्ते 4G/5G डेटा और 'डिजिटल इंडिया' जैसे मिशनों ने ग्रामीण क्षेत्रों (जहां 57% यूजर्स हैं) में भी इंटरनेट पहुंचा दिया है। UPI और ई-कॉमर्स ने इस वृद्धि को और रफ्तार दी है।
ये भी पढे़ं: World largest banks: दुनिया के 10 सबसे अमीर बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के कौन-कौन से?
Pakistan digital statistics: बुनियादी चुनौतियों का सामना
पाकिस्तान में इंटरनेट की पहुंच भारत के मुकाबले काफी कम है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, यहां लगभग 11.7 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं, जो कुल आबादी का करीब 35-40% हिस्सा है। पाकिस्तान में अभी भी एक बड़ी आबादी (लगभग 14 करोड़ लोग) पूरी तरह ऑफलाइन है। बुनियादी ढांचे की कमी, राजनीतिक अस्थिरता और महंगी डेटा दरें यहां डिजिटल विकास के रास्ते में बड़ी बाधाएं बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications