WHO के सीनियर अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- 'हो सकता है कि दुनिया से कभी खत्म ही ना हो कोरोना'

जेनेवा। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, कोरोना वायरस का तांडव लगातार अमेरिका में जारी है, यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1813 लोगों की मौतें हुई हैं। इससे देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 84059 पहुंच गई है तो वहीं इसी बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) की ओर से इस बारे में एक बड़ा बयान आया है।

'दुनिया से कभी नहीं जाएगा कोरोना वायरस'

'दुनिया से कभी नहीं जाएगा कोरोना वायरस'

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रेयान ने आशंका जताते हुए कहा है कि हो सकता है कि कोरोना दुनिया से कभी खत्म ही ना हो, माइकल ने कहा कि यह अन्य वायरस के जैसा ही एक ऐसा वायरस बन सकता है, जो कभी नहीं जाते हैं, जैसे एचआईवी कभी नहीं गया, वैसे मैं दो बीमारियों की आपस में तुलना नहीं कर रहा लेकिन मेरा मानना है कि हम हकीकत को मानने वाले हैं, मुझे नहीं लगता कि कोई इस बात की भविष्यवाणी कर सकता है कि कब और कैसे यह बीमारी खत्म होगी।

लॉकडाउन को लेकर भी रेयान ने कही बड़ी बात

लॉकडाउन को लेकर रेयान ने कहा कि यदि हर दिन केसों की संख्या कम होती है और कम्युनिटी में वायरस के फैलने का जोखिम भी कम होता है, उस हालात में इसे हटाया जा सकता है, अगर आप बढ़ते हुए केसों के बीच में इसे हटाते हैं तो यह और तेजी से फैल सकता है।

अभी और ज्‍यादा 'सतर्कता' बरतने की जरूरत: WHO

अभी और ज्‍यादा 'सतर्कता' बरतने की जरूरत: WHO

गौरतलब है कि इससे पहले विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) ने सोमवार को उन देशों को चेतावनी दी है जो लॉकडाउन हटाने को तैयार हो रहे हैं। डब्‍लूएचओ ने कहा था कि अभी और ज्‍यादा 'सतर्कता' बरतने की जरूरत है।

भारत में भी बढ़ता जा रहा है कोरोना संक्रमण

भारत में भी बढ़ता जा रहा है कोरोना संक्रमण

भारत में भी लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में बहुत तेजी से नए मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 78003 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 2549 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगर दुनियाभर की बात करें तो कोरोना वायरस से 298,083 लोगों की मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण के मामले 4,428,238 पार कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+