2028 में अमेरिका को पछाड़कर चीन बनेगा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, भारत के बारे में क्या है अनुमान ?

नई दिल्ली। World Biggest Economy: कोरोना महामारी के बाद होने वाली दुनिया में अमेरिका (America) को बड़ा झटका लगने जा रहा है। महामारी का सबसे बड़ा असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर होगा जिसके चलते 2028 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा छिन जाएगा और उसकी जगह चीन (China) दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनामी बन जाएगा।

Recommended Video

    Economy: 2028 में US को पछाड़कर China बनेगा महाशक्ति,India के बारे में ये है अनुमान | वनइंडिया हिंदी
    महामारी के खिलाफ कुशल प्रबंधन से निकला आगे

    महामारी के खिलाफ कुशल प्रबंधन से निकला आगे

    एक थिंक टैंक के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते बदली दुनिया में 2028 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सेंटर फॉर इकॉनामिक एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि आने वाले समय में अमेरिका और चीन के बीच वैश्विक आर्थिक नीतियों और सॉफ्टपॉवर को लेकर संघर्ष तेज होगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी और इसके चलते आने वाली आर्थिक गिरावट चीन के लिए आर्थिक महाशक्ति बनने की राह और आसान करेगी। सीईबीआर के मुताबिक चीन ने शुरुआती चरण में ही लॉकडाउन लगाकर महामारी के खिलाफ जोरदार और कुशल रणनीति अपनाकर अर्थव्यवस्था की गति को बनाए रखा जबकि इसके प्रतिद्वंदी पश्चिमी देशों में कोरोना ने सबसे ज्यादा चोट की और अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया। यही वजह है कि चीन की आर्थिक वृद्धि इन देशों की तुलना में काफी बेहतर बनी हुई है।

    5 साल पहले ही लक्ष्य पा लेगा चीन

    5 साल पहले ही लक्ष्य पा लेगा चीन

    अभी तक के अनुमान के मुताबिक चीन 2021-25 तक 5.7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के लिए तैयार दिख रहा है जो कि काफी सकारात्मक है। 2026 से 2030 तक चीन की आर्थिक वृद्धि 4.5 प्रतिशत पर रहने की संभावना है।

    वर्तमान आर्थिक महाशक्ति अमेरिका चीन से कड़ी टक्कर का सामना कर रहा है। अमेरिका को कोविड महामारी के चलते सबसे बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। अमेरिका में 2021 के बाद इस स्थिति में सुधार की संभावना नजर आ रही है लेकिन फिर भी यह चीन के मुकाबले धीमी रहने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 से 2024 के बीच अमेरिका की विकास दर 1.9 प्रतिशत पर रहने वाली है जबकि उसके बाद यह 1.6 प्रतिशत पर रहेगी।

    इसके चलते चीन 2028 तक अमेरिका को पछाड़ कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। महामारी के पहले अनुमान लगाया गया था कि चीन इस लक्ष्य को 2033 में प्राप्त कर सकेगा जबकि अब चीन के पांच साल पहले ही नंबर-1 बनने की संभावना जताई गई है।

    2030 में जापान को पीछे कर देगा भारत

    2030 में जापान को पीछे कर देगा भारत

    वहीं दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान 2030 तक अपनी स्थिति बरकरार रखेगा। इसके बाद इस स्थान पर नई महाशक्ति के रूप में भारत का कब्जा होगा। वहीं जर्मनी चौथे से पांचवे स्थान पर पहुंच जाएगा।

    सीईबीआर के मुताबिक दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन 2024 तक एक स्थान खिसककर छठें नंबर पर पहुंच जाएगा। ब्रिटेन के स्थान पर भारत पांचवें नंबर पर अपना स्थान बना लेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+