फेमस चॉकलेट फ्रैक्ट्री के टैंक में गिर गए 2 लोग, ऐसे बची जान
वाशिंगटन, 11 जूनः अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक चॉकलेट फैक्ट्री के टैंक में गिरे दो कमर्चारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक ये दोनों लोग एक बाहरी ठेका फर्म के लिए काम करते थे। दोनों के सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पेंसिल्वेनिया के लैंकेस्टर में मार्स चॉकलेट फैक्ट्री के टैंक में गुरुवार 2 बजे ये हादसा हुआ था। स्थानीय टीवी स्टेशन WHTM ने बताया कि पहले व्यक्ति को दोपहर 3:10 बजे और दूसरे को 15 मिनट बाद निकाला गया।
इन लोगों को टैंक में छेद कर बाहर निकाला गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोई व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं, लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी को मालूम नहीं है कि ये दोनों कैंडी टैंक में कैसे गिर गए। फिलहाल इन दोनों युवकों के नाम और बाकी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। अमेरिका में मार्स एक जाना-माना चॉकलेट ब्रांड है। ये कंपनी कई चॉकलेट प्रोडक्ट और फूड्स का उत्पादन करती है। इसके चॉकलेट, कैंडी और बार बहुत मशहूर हैं।
मार्स से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हमारा प्राथमिक ध्यान साइट पर आपातकालीन टीमों की मदद करना था। मौके पर एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर्स भी बुला लिए गए थे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि यह एक आसान रेस्क्यू नहीं था। मार्स का इस घटना के बारे में आधिकारिक बयान आना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications