पेरिस डिज्नीलैंड का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर के तमाम देशों में हर रोज फैल रहा है। पेरिस में डिज्नीलैंड में भी एक वर्कर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। हालांकि इसके बाद भी डिज्नीलैंड थीम पार्क को बंद नहीं किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को हैंड जेल दिया जाएगा। साथ ही पर्यटकों को कहा गया है कि वह राइड पर लाइन में दूरी बनाए रखें। डिज्नीलैंड का स्टाफ अपने तमाम कर्मचारियों की जानकारी हासिल कर रहा है जो संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए हों। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिज्नीलैंड का कहना है कि जिस कर्मचारी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है वह पर्यटकों के संपर्क में नहीं आया है और पर्यटकों के बीच काम नहीं करता है।

कई दिनों पर छुट्टी पर था

कई दिनों पर छुट्टी पर था

जानकारी के अनुसार तीन लोगों को अलग रखा गया है जो इस संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए थे। जो कर्मचारी संक्रमित पाया गया है वह रात में काम करता था और कई दिनों से बीमार था और कोरोना टेस्ट से पहले से वह छुट्टी पर था। डिज्नीलैंड के प्रवक्ता ने बताया कि पार्क में पर्यटकों को एल्कोहल हैंड जेल दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले टोक्यो डिज्नीलैंड को कोरोना वायरस के डर की वजह से बंद कर दिया गया था। यही नहीं शंघाई के पार्ट को 25 जनवरी को ही बंद कर दिया गया था।

2.2 करोड़ मास्क का ऑर्डर

2.2 करोड़ मास्क का ऑर्डर

इटली में महज एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के 1492 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए 2.2 करोड़ से अधिक मास्क का ऑर्डर दिया गया है। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चीन के बाद इटली दूसरा देश हैं जहां पर कोरोना वायरस से सबसे अधिक लोगों को मौत हुई है। इटली में कोरोना वायरस से कुल 366 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या 7375 है। इसके अलावा इटली के तमाम सिनेमाघरों, थियेटरों, संग्राहलयों को बंद कर दिया गया है।

3119 लोगों की मौत

3119 लोगों की मौत

बता दें कि कोरोना वायरस से चीन में सर्वाधिक 3119 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या 80735 है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 110262 है। जबकि कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 3861 पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कतर ने भारत समेत 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कतर सरकार की ओर से आठ मार्च को जारी बयान में कहा गया है कि, दुनियाभर में कोविड-19 के फैलाव के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। यह अस्थायी पाबंदी बांग्लादेश, चीन, मिस्र, ईरान, इराक, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपीन, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड से आने वाले लोगों पर भी लागू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+