सऊदी अरब में अब अंतरिक्ष पर भेजी जाएंगी महिलाएं, चार साल पहले ही कार चलाने की मिली थी परमीशन
चार साल पहले ही यहां की महिलाओं को कार चलाने की मिली थी परमीशन, अब अंतरिक्ष पर भेजी जाएंगी
नई दिल्ली, 22 सितंबर: भारत समेत अन्य देशों में महिलाओं का कार ड्राइव करना बहुत ही सामान्य बात है लेकिन सऊदी अरब एक ऐसा देश हैं जहां पर महिलाओं को चार साल पहले ही कार चलाने की परमीशन मिली थी। वहीं अब इस देश की महिलाएं पुरुषों के साथ अंतरिक्ष पर भेजी जाएंगी।

सऊदी अरब अब पहली महिलाओं को अंतरिक्ष पर भेज रहा
चार साल पहले महिलाओं को कार चलाने की परमीशन देकर ऐतिहासिक कदम उठाने वाला सऊदी अरब अब पहली महिलाओं को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है। किंगडम ने गुरुवार को अपना पहला अंतरिक्ष यात्री प्रोग्राम शुरू किया जिसका उद्देश्य सऊदी सक्षम कर्मियों को लंबी और छोटी अवधि की अंतरिक्ष उड़ानें शुरू करने के लिए प्रशिक्षित करना है।

महिला अंतरिक्ष यात्री को पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों के साथ भेजा जाएगा
यह किंगडम के महत्वाकांक्षी विजन 2030 का हिस्सा है। जिसमें अंतरिक्ष उड़ानें के लिए शुरू किए गए इस कार्यक्रम में एक महिला अंतरिक्ष यात्री को पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा

जानिए इसका क्या है उद्देश्य
सऊदी अंतरिक्ष आयोग ने अपने स्टेटमेंट में ये बात बोली कि "अंतरिक्ष यात्री प्रोग्राम सऊदी अंतरिक्ष यात्रियों को स्वास्थ्य, स्थिरता और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में मानवता की बेहतरी के लिए वैज्ञानिक प्रयोग और रिसर्च करने में सक्षम करेगा।"

अंतरिक्ष यात्रियों में से एक सऊदी महिला होगी
अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम विज़न 2030 का जो अभिन्न हिस्सा है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष से मानवता की सेवा करना है। इस उद्देश्य से सऊदी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा। इन अंतरिक्ष यात्रियों में से एक सऊदी महिला होगी, जिसका अंतरिक्ष मिशन राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पहला प्रतिनिधित्व करेगा।

अंतरिक्ष में निजी मिशन की शुरूआत हो सकेगी
अगले कुछ महीनों में अरब देश की राष्ट्रीय अंतरिक्ष रणनीति बनाने की तैयारी कर रहा है। जो अंतरिक्ष प्रोग्राम में की गई पहल को दिखाएगा। देश ने इस साल की शुरुआत में ह्यूस्टन के एक्सिओम स्पेस के साथ निजी तौर पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान पर अंतरिक्ष में निजी मिशन की शुरूआत हो सकेगी।

निजी अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति होंगे
इस डील के अनुसार दो सऊदी अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल की सवारी अगले साल की शुरुआत में लगभग एक सप्ताह तक अंतरिक्ष स्टेशन पर करेंगे। सउदी अपने देश से किसी निजी अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू करने बना दूसरा अरब देश
अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू करने बना दूसरा अरब देश
एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू करने के मामले में संयुक्त अरब अमीरात के बाद दूसरा अरब देश बन गया है। बता दें हालांकि यूएई, चंद्रमा के चारों ओर अपने सफल मिशन के साथ एक कदम आगे हैं। स्पेसएक्स फाल्कन -9 रॉकेट पर चंद्रमा के लिए एक रोवर राशिद को लॉन्च कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications