कपंनी की हिटलरगिरी कहा, बिना आज्ञा महिला नहीं बन सकती मां..
बीजिंग। हेडलाइन पढ़कर आप चौंक गये होंगे ने..लेकिन वाकई में यह तालिबानी फरमान जारी हुआ है चीन की एक कंपनी में। हेनान प्रांत के जियोजुओ स्थित सरकारी कंपनी द क्रेडिट कोऑपरेटिव में महिलाओं से 'प्लेस ऑन द बर्थ-प्लानिंग शेडयूल' भरवाया जा रहा है, जिसके चलते महिलाओं को तय सीमा के अंदर ही मां बनना होगा और अगर वो महिला ऐसा नहीं करती है तो उसे ना तो इंक्रीमेंट दिया जायेगा और ना ही प्रमोशन।
कंपनी कि नियम के मुताबिक शादी-शुदा महिला अगर कंपनी ज्वाइन करती है तो उसे एक साल के अंदर ही मां बनने की छूट है और अगर ऐसा नहीं होता तो महिला पर एक हजार युआन यानि लगभग 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लग सकता है।
कंपनी के इस अजीबो-गरीब फरमान की चारों तरफ आलोचना हो रही है, ट्विटर और फेसबुक पर तो लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं, लोगों का कहना है कि महिलाओं के प्रति कंपनी की यह सोच उसके दिवालियापन और दबंगीपन की निशानी है।
लोगों ने लिखा है कि मां बनना एक महिला का हक है जिसे कोई नहीं छीन सकता है, ऐसे में इस हक पर कंडीशन रखना ठीक नहीं है, चीनी सरकार को इस मामले में कदम उठाना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications