नग्न अवस्था में महिला ने बीच सड़क पर रोकी कार, फिर आसपास के लोगों पर की फायरिंग
अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वहां पर एक महिला कार से उतरी और बंदूक से गोलीबारी शुरू कर दी। घटना से पहले उसने अपने सारे कपड़े उतार दिए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल के मुताबिक घटना सैन फ्रांसिस्को-ओकलैंड बे ब्रिज की है। जब ये घटना हुई, तो वहां पर काफी ज्यादा ट्रैफिक था। साथ ही फायरिंग की आवाज सुनकर लोग डर गए। उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 911 पर कॉल किया।

मामले में एक चश्मदीद ने बताया कि वो शाम करीब 4.40 के आसपास सैन फ्रांसिस्को खाड़ी को पार कर रहे थे। तभी वहां पर एक महिला कार से आई और वो अपने लेन के बीच रुक गई। पहले वो चाकू लेकर कार से बाहर निकली और फिर चिल्लाने लगी।
इसके बाद वो कार में वापस आ गई और ओकलैंड की ओर गाड़ी चलाती रही। कुछ देर बाद वो टोल प्लाजा पर रुकी और कार से बाहर निकल गई। इस बार उसके हाथ में बंदूक थी और वो बिना कपड़ों की थी।
मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कार से उतरने के बाद नग्न महिला पलटी और उसके पीछे खड़ी कारों पर बेतरतीब ढंग से गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ कैमरों में वो घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसमें महिला हथियार के साथ नजर आ रही।
फिलहाल घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
मामले में सीएचपी अधिकारी एंड्रयू बार्कले ने कहा कि उनकी टीम उसकी जांच कर रही। प्रारंभिक जांच में लग रहा कि उसे अभी इलाज की जरूरत लग रही। जब वो ठीक हो जाएगी तो पुलिस अधिकारी उसे हिरासत में ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications