पति ने की बेवफाई तो पत्नी ने कहा, लौटा दो मेरी किडनी

relation
नयी दिल्ली। कभी अपने प्यार को बचाने के खातिर एक पत्नी ने अपनी किडनी तक निकालकर उसे दे दिया, लेकिन जब उसी पति ने उसे धोखा दिया तो वो अपने पति से अपनी किडनी वापस मांगने लगी। बात लंदन की है जहां 41 साल की सामंथा ने अपने पति की जान बचाने के लिए उसे अपनी एक किडनी दे दी थी, लेकिन ठीक होने के बाद उसका पति ऐंडी लैंब उससे बेवफाई करने लगा और दूसरी महिला के साथ रंगरंलियां मनाने लगा तो सामंथा आगबबूला हो गई और वह अपनी किडनी वापस मांगने लगी।

ब्रिटेन के समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक ऐंडी लैंब की किडनी पूरी तरह खराब हो चुका था, वो पिछले कई महीनों से डायलिसिस पर था। डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट की बात कही, लेकिन उसकी पत्‍नी सामंथा का वजह काफी ज्यादा था जिसकी वजह से वो ऐंडी को अपना गुर्दा नहीं दे सकती थी। ऐसे में सामंथा को इसके लिए काफी प्रयास करना पड़ा और अपना वजन काफी घटाना पड़ा, ताकि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वह फिट सके। अक्टूबर 2009 में ऑपरेशन हुआ और ऐंडी ठीक हो गया। दोनों की प्रेम कहानी इतनी प्रसिद्ध हुई कि बीबीसी ने दोनों पर एक डॉक्यूमेंटरी तक बनाई, लेकिन इस प्यार को किसी की नजर लग गई।

ऐंडी किसी और महिला के साथ प्यार में पड़ गया और अगस्त 2012 में वो अपनी पत्‍नी को छोड़कर अलग हो गया। अपने पति की इस बेवफाई ने सामंथा बहुत दुखी हुई। उसने कहा कि अगर ऐंडी को किडनी नहीं मिलती तो वह मर जाता। उसने अपने पति को बचाने के लिए अपनी किडनी दी लेकिन उसे अब इस फैसले पर अफसोस हो रहा है। पति की बेवफाई ने दुखी संमाथा ने कहा कि वह चाहती है कि उसकी किडनी उसे वापस मिल जाए ताकि वह उसे किसी जरूरतमंद को दान कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+