पति की इजाज़त के बिना मोबाइल चेक करने पर पत्नी को देश निकाला
दुबई। पति की प्राइवेसी में एंट्री मारना एक पत्नी को बहुत महंगा पड़ा। मामला संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का है। यहां की एक अदालत ने पति की निजता में झांकने के मामले में पत्नी को सजा के तौर पर देश निकाला देने का आदेश दिया है। पत्नी पर आरोप है कि वो चोरी-छिपे पति का मोबाइल फोन चेक कर रही थी कि कहीं वो उसके साथ फरेब तो नहीं कर रहा है। तीन महिलाओं को बंधक बनाकर सऊदी के राजकुमार ने अमेरिका में की ड्रग्स एंड सेक्स पार्टी

इसके अलावा महिला को देश से निकाले जाने का आदेश दिया गया है। अखबार के मुताबिक महिला ने स्वीकार किया कि पति की इजाजत के बिना उसके मोबाइल तक पहुंच बनाई और तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में भेजी। अदालत ने साइबर अपराध कानून के तहत महिला को दोषी पाया। इस कानून के तहत सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर 'दूसरे व्यक्ति की प्राइवेसी में हस्तक्षेप करना दंडनीय है।'












Click it and Unblock the Notifications