पार्टनर संग छुट्टी बिताने का था प्लान, लेकिन एक 'गड़बड़' की वजह से महिला को देने पड़ गए 67 लाख
पार्टनर के साथ छुट्टी मनाने निकली महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि इस महिला को पूरे 67 लाख रुपए की चपत लग गई।
मैनचेस्टर, 18 मई: 'यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यात्रा करते समय अपने सामान की देखभाल करें और सुनिश्चित करें कि आपका कोई सामान ना छूटे...।' बस हो, ट्रेन हो या फिर प्लेन, अक्सर यात्रा करते वक्त ऐसे संदेश सुनाई देते हैं। हालांकि सफर के दौरान अपना कोई सामान भूलना लोगों के नई बात है। मोबाइल चार्जर, हेडफोन या ऐसे ही छोटे-मोटे सामान अक्सर लोग अपनी सीट पर भूल से छोड़े आते हैं। लेकिन, एक महिला जो अपने पार्टनर के साथ छुट्टी मनाने के लिए निकली थी, उसके साथ एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ कि इस महिला को पूरे 67 लाख रुपए की चपत लग गई। (सभी फोटो प्रतीकात्मक)

आखिर इस महिला के साथ क्या हुआ
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, जिल ओ-कैलाघन नाम की ये महिला पिछले हफ्ते अपने पार्टनर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मैनचेस्टर से मलोरका के पाल्मा पहुंचीं थी। लेकिन, वहां पहुंचने पर इस महिला को पता चला कि उसका सूटकेस मैनचेस्टर से फ्लाइट में रखा ही नहीं गया। महिला ने बताया कि उस सूटकेस में उसके कपड़े, मेकअप का सामान और कुछ जरूरी चीजें थी, जो मैनेचेस्टर में ही एयरपोर्ट पर सूटकेस में छूट गए।

'उसके पास केवल उसका अपना ही सूटकेस था'
महिला ने बताया, 'पाल्मा जाने के लिए जब हम एयरपोर्ट पर पहुंचे तो फ्लाइट कुछ लेट थी, लेकिन जब हम फ्लाइट में बैठ गए तो लगा कि अब सब ठीक है। हम पाल्मा पहुंचे तो मेरा पार्टनर सूटकेस लेने के लिए गया और जब वो वापस लौटा तो उसके पास केवल उसका अपना ही सूटकेस था। हम लोगों ने एयरपोर्ट स्टाफ से बात की और उनसे पूछा कि मेरा सूटकेस कहां है? उन लोगों ने हमें एक रेफरेंस नंबर दिया और कहा कि इसके जरिए आपको पता चल जाएगा कि आपका सूटकेस कहां है।'

'फ्लाइट आती गईं, लेकिन सूटकेस नहीं आया'
इस महिला ने आगे बताया, 'जब हमने आगे पूछताछ की तो हमें बताया गया कि अगली फ्लाइट से आपका सूटकेस आ जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी फ्लाइट आती गईं, लेकिन सूटकेस नहीं आया। जब मैंने इस बात की शिकायत की, तो एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि आपको इसके बदले में मुआवजे के तौर पर 75 पाउंड मिलेंगे, लेकिन मेरे अकाउंट में उन्होंने कोई रकम नहीं भेजी।'

'मेरे पास अब बस वही कपड़े थे, जो पहन रखे थे'
महिला ने कहा, 'सूटकेस में मेरा जरूरी सामान होने के अलावा मेरी दिवंगत मां की एक निशानी भी थी। मैंने टीयूआई एयरलाइन को ना जाने कितने मेल भेजे, कितनी कॉल की, लेकिन मेरा सूटकेस मुझे वापस नहीं मिला। पाल्मा पहुंचने के बाद अब मेरे पास केवल वही कपड़े थे, जो मैंने पहने हुए थे। इसके बाद मैंने अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया और एक टैक्सी हायर की। हम लोग पास के एक शॉ़पिंग मॉल पहुंचे और मैंने कुछ कपड़े और अपनी जरूरत का बाकी सामान लिया। इस सबमें मेरे 700 पाउंड (करीब 67 लाख) रुपए खर्च हो गए।'

'एयरपोर्ट अधिकारियों के रवैये से बहुत दुखी हूं'
महिला ने आगे बताया, 'मुझे नहीं मालूम कि मेरा वो सूटकेस कहीं खो गया है या नहीं। लेकिन, हम एयरपोर्ट अधिकारियों के रवैये से बहुत दुखी हैं। हम शनिवार तक एक हफ्ते के लिए यहां हैं और अगर एयरपोर्ट अधिकारी कोई जवाब नहीं देते हैं, तो मुझे चिंता है कि मेरा सूटकेस खो गया है। मैं सोच रही हूं कि अगर किसी अन्य यात्री के साथ ऐसा हो जाए और उस सूटेकस में उसकी जरूरी दवाएं तो क्या होगा? हम कोशिश कर रहे हैं कि मेरे सूटकेस के बारे में एयरपोर्ट अधिकारी कोई जवाब दें।'












Click it and Unblock the Notifications