पति गया हनीमून पर तो बीवी ने जला डाला अपना घर

दुबई। सउदी अरब में एक बड़ी ही अजीबो-गरीबो घटना घटी है। यहां पर छह बच्चों की मां एक महिला को जब यह पता चला कि उसका पति दूसरा हनीमून मनाने विदेश गया है, तो उसने अपने ही घर में आग लगा दी।

Dubai woman

पति ने दी थी दूसरी शादी की खबर

गल्फ न्यूज के अनुसार इस महिला को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसे उसके पति की तरफ से उसे दूसरी शादी का संदेश मिला। उसने पत्‍नी को यह भी बताया कि वह अपने हनीमून के लिए विदेश जा रहा है।

पढ़ें- छुआ पत्नी का मोबाईल फोन, काट डाली पति की 3 अंगुलियां

घर को जलता देख चिल्‍लाई

वहीं सऊदी न्यूज वेबसाइट अल सादा की खबर के मुताबिक जाजन पोर्ट सिटी में इस महिला ने गुस्से में घर में आग ला दी। लेकिन जब उसने देखा कि घर आग की लपटों में जल रहा है तो उसने मदद के लिए शोर मचाया।

इस महिला की उस पुरुष से दस साल पहले शादी हुई थी। फायर बिग्रेड ऑफिसर ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पांच वर्ष के एक बच्चे को नुकसान पहुंचा है। यह मामला जांच के लिए पुलिस के हवाले किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+