सोते-सोते पति को आया हार्ट अटैक, 29 हफ्ते की गर्भवती पत्नी ने ऐसे बचाई जान

नई दिल्ली। 29 हफ्ते की गर्भवती एश्ले गोटी ने अपने पति के लिए ऐसा काम किया कि उनकी हर ओर चर्चा हो रही है। खुद परेशानी में होते हुए भी उन्होंने पति को हार्ट अटैक से बचाया। ये मामला बीते हफ्ते का है, जब यूएस के मेन्नेसोटा की एश्ले ने देखा कि नींद के दौरान उसके पति को दिल का दौरा आ गया है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

रात में आया अटैक

रात में आया अटैक

एश्ले बताती हैं कि उनकी रात में आंख खुली तो पाया कि उनके पति एंड्रयू ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं। एश्ले को नहीं पता था कि उस वक्त क्या समय था। उसने पायाकि पति की धड़कन ठीक से नहीं चल रही है। एश्ले ने मेडिकल इमरजेंसी के लिए फोन किया।

फोन कर दी जानकारी

फोन कर दी जानकारी

एश्ले ने फोन कर मेडिकल इमरजेंसी होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि मेरे पति सांस नहीं ले पा रहे हैं। मुझे लगता है कि उनको सीपीआर (मुंह से सांस देना) की जरूरत है। फोन पर कहा गया कि पति को फर्श पर लिटा दें और उनको सीपीआर दें। एश्ले ने बताया कि वो गर्भवती हैं और सीपीआर दे पाने में खुद को असमर्थ पा रही हैं। एश्ले ने हिम्मत दिखाई और बेड पर ही पति को सीपीआर दिया। जब तक मेडिकल मदद पहुंचे वो ऐसा करती रही। जिसके बाद उनके पति को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया।

दिया बच्चे को जन्म

दिया बच्चे को जन्म

एश्ले ने कहा कि मेरे पास सोचने के लिए ज्यादा वक्त नहीं था इसलिए मैंने लगातार उसको सीपीआर देना जारी रखा और उनसे बात करने की कोशिश की। एश्ले के पति एक दिन के बाद होश में आए। पति के होश में आने और सेहत में सुधार के साथ-साथ एश्ले ने स्वस्थ बच्ची को भी जन्म दिया। जो उनके लिए दोहरी खुशी की बात रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+