बेवफाई का बदला लेने के लिए गर्लफ्रेंड ने ब्‍वॉयफ्रेंड के टुकड़े किए, बिरयानी बनाकर पाकिस्‍तानी वकर्स को खिलाया

नई दिल्‍ली। 'तुम मुझे चाहो या ना चाहो कोई बात नहीं, किसी और को चाहोगे तो मुश्‍किल होगी... ' । एक गाने की ये लाइने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उस वक्‍त बिल्‍कुल सही साबित हुई जब एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्‍या कर दी। इतना ही नहीं उसने प्रेमी के शव के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्‍हें चावल के साथ पकाकर पाकिस्‍तानी श्रमिकों को खिला दिया। ऐसा इसलिए क्‍योंकि प्रेमी ने उसके साथ बेवफाई की थी। सात साल रिश्‍ते में रहने के बाद प्रेमी अब किसी और महिला से शादी करना चाहता था और एक दिन उसी के साथ घूमता हुआ पकड़ लिया गया था। आरोपी महिला मोरक्‍को की रहने वाली है और उसने यूएई में इस वारदात को अंजाम दिया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

7 साल के रिश्‍ते के बाद की बेवफाई, कुत्तों को परोसा मांस

7 साल के रिश्‍ते के बाद की बेवफाई, कुत्तों को परोसा मांस

अबू धाबी के राष्ट्रीय समाचार पत्र ने बताया कि अल-ऐन अमीरात के अभियोजकों का कहना है कि महिला को उसके साथी की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। दोनों का रिश्ता 7 साल पुराना था। पुरुष ने मोरक्को की दूसरी महिला से शादी करने की योजना बनाई थी, जिसके बाद महिला ने ये कदम उठाया। खलीज टाइम्स के मुताबिक, महिला ने अभियोजन पक्ष से कहा कि उसने प्रेमी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि मजदूरों को उसके मांस का कुछ हिस्सा देने के बाद उसने शेष अवशेषों को पड़ोस में कुत्तों को फेंक दिया।

ब्‍लेंडर में पीसा शव को और बनाया ट्रेडिशनल डिश

ब्‍लेंडर में पीसा शव को और बनाया ट्रेडिशनल डिश

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि महिला ने बॉडी के हिस्‍से किए और ब्‍लेंडर की मदद से उसे बारीक किया। महिला ने पार्ट के मांस को चावल के साथ पकासा और फिर अपने घर के पास रहने वाले पाकिस्‍तानी श्रमिकों को खिलाया। महिला ने ट्रेडिशनल डिश तैयार किया था तो बिरयानी जैसा होता है। आपको बता दें कि इसमें बारीक मांस को चावल के साथ पकाया जाता है।

ब्‍लेंडर में मिला दांत तो मामला आया सामने

ब्‍लेंडर में मिला दांत तो मामला आया सामने

तीन महीने पुरानी यह घटना तब उजागर हुई जब कई दिनों तक मृतक के दिखाई नहीं देने पर उसका भाई उसे ढूंढने निकला।खोजबीन के दौरान पीड़ित के भाई को आरोपित महिला के घर में मौजूद ब्लैंडर में एक दांत मिला। इसके बाद उसने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+