Unbelievable: 21वीं मंजिल से नीचे गिरी 55 साल की महिला, फिर जो हुआ वह अकल्पनीय था
नई दिल्ली: 'जाको राखे साईंया मार सके ना कोय', भारत में ये कहावत तो आपने बहुत सुनी होगी। इसका अर्थ है कि जिसके साथ ईश्वर होता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसी का ताजा उदाहरण इंडोनेशिया में देखने को मिला है। वहां पर एक महिला बहुमंजिला इमारत से गिर गई। लोगों ने सोचा वो मर गई होगी, लेकिन आगे जो हुआ वो अकल्पनीय था। (फोटो-सांकेतिक)

गिरते ही मचा हड़कंप
Tribunnews की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में 55 साल की एक महिला 21वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में काम कर रही थी। कुछ देर बाद वो अपने कपड़े सुखाने बालकनी में पहुंची। वो कपड़े डाल ही रही थी कि उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद वो सीधे नीचे जा गिरी। नीचे एक कार खड़ी थी, महिला उसी के ऊपर गिरी। जिस वजह से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सिर्फ एक हड्डी टूटी
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर जो हुआ उसे देख लोगों के होश उड़ गए। महिला कार पर गिरने के बाद बेहोश हो गई थी। उसके पूरे शरीर की जांच करने पर पता चला कि उसकी सिर्फ कंधे की हड्डी टूटी है। महिला का बाकी का पूरा शरीर पूरी तरह से सुरक्षित था। जिस वजह से कुछ ही देर बाद उसको प्लास्टर चढ़ाकर डिस्चार्ज कर दिया गया।

कार का पहुंचा नुकसान
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 55 साल की एक महिला केलपा गाडिंग में रहती हैं। वो कपड़े सुखाने के चक्कर में 21वीं मंजिल से गिरी थीं। वो जिस कार के ऊपर गिरीं, उसके शीशे टूट गए और उसे काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन उनको ज्यादा चोट नहीं आई। उनकी बस एक हड्डी टूटी है, जो जल्द ही जुड़ जाएगी। ये अपने आप में एक अनोखी घटना है।

पिछले साल भी ऐसी घटना
पिछले साल इसी तरह का मामला ब्रिटेन से सामने आया था, जहां एक ब्रिटिश जवान ट्रेनिंग के दौरान हवाई जहाज से जंप लगा रहा था। वो जहाज से कूदा, लेकिन उसका पैराशूट नहीं खुला। जिस वजह से वो 15 हजार फुट की ऊंचाई से सीधे नीचे आ गिरा। इसके बाद वो एक घर की छत को तोड़ते हुए सीधे किचन में जा गिरा। जब आसपास के लोग उसे बचाने पहुंचे तो वो हैरान रह गए। वो घायल तो हुआ था, लेकिन उसे गंभीर चोट नहीं लगी थी। बाद में इलाज के बाद वो पूरी तरह से स्वस्थ हो गया।












Click it and Unblock the Notifications