पानी बना जहर: महिला ने 20 मिनट में पी लिया 2 लीटर पानी, कुछ देर में ही हो गई मौत
आपने देखा होगा कि कई लोग खूब पानी पीने पर जोर देते हैं। वे मानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। लेकिन जैसे कहा गया कि अति सर्वत्र वर्जयेत्। कई बार जरूरत से ज्यादा पानी पीना खतरनाक साबित हो सकता है।
वीकेंड ट्रिप पर अमेरिका के इंडियाना गई ब्रिटेन की 35 वर्षीय महिला की मौत अधिक पानी पीने से हो गई। ऐशले समर्स नाम की इस महिला ने महज 20 मिनट के भीतर 2 लीटर पानी पी लिया था।

ऐशले समर्स अपने पति और बच्चों के साथ चार जुलाई को वीकेंड की छुट्टियां मना रही थी। लेकिन चिलचिलाती धूप में वह प्यास से बेहाल हो गई। उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद उसने बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए महज 20 मिनट के भीतर पानी की चार बोतलें पी लीं। ये बोतलें 500 मिलीलीटर की थीं।
हालांकि ऐशले का ये अनजाने में लिया गया ये निर्णय घातक साबित हुआ। इतनी अधिक मात्रा में पानी पीने के बाद वह घर वापस आते ही गिर गई। उसका मस्तिष्क गंभीर रूप से फूल गया। सूजन की वजह से शरीर के अंगों में खून की सप्लाई बंद हो गई थी। अस्पताल ले जाने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
डॉक्टरों ने उसके परिवार को बताया कि उसकी मौत पानी टॉक्सिसिटी से हुई है। वॉटर टॉक्सिसिटी की समस्या यूं तो काफी रेयर है लेकिन जरूरत से अधिक पानी पी लेने पर ऐसी समस्या आती है।
इसकी वजह से शरीर में पोटेशियम, क्लोराइड और सोडियम के इलेक्ट्रोलाइट्स खून में डाइल्यूट हो जाते हैं। उल्टी, सिरदर्द, कंफ्यूजन, थकान, मितली, दौरा आदि इसके लक्षण हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, कभी भी जबरदस्ती पानी पीने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आमतौर पर वयस्कों को दिन में 1.5 लीटर से 2.5 लीटर के बीच पानी पीना चाहिए लेकिन अगर ज्यादा गर्मी हो, तो दिन में 3 लीटर तक पानी पिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications