युवती ने उग्र प्रदर्शन के बीच ऐसी फोटो खिंचवाई, देखकर आप कह उठेंगे... WOW!

मधुहंसी हसीनतारा ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद बिल्डिंग, पार्क, गार्डन और उनके निजी चीजों के साथ फोटो लेकर सोशल साइट पर डाल दिया है। उन्होंने सब जगहों पर बड़ी शालीनता के साथ फोटो खिंचवाई है।

कोलंबो, 16 जुलाई : घोर राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में एक युवती ने राष्ट्रपति भवन के हर कोने में जाकर कई सारी तस्वीरें खिंचवाई ( Woman clicks touristy pictures at Presidents home in sri lanka) और उसने उसे सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। प्रदर्शनकारियों के बीच एक खूबसूरत युवती मधुहंसी हसीनतारा की प्रेसिडेंट हाउस में खिंची गई तस्वीर वायरल हो गई है। लोग उनके पोस्ट पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स डाल रहे हैं। अगर तस्वीरों पर गौर करें तो मधुहंसी हसीनतारा श्रीलंका के टूरिज्म को बढ़ावा देने का प्रयास करती नजर आ रही हैं।

मधुहंसी हसीनतारा ने फोटो खिंचवाई

मधुहंसी हसीनतारा ने फोटो खिंचवाई

मधुहंसी हसीनतारा ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद बिल्डिंग, पार्क, गार्डन और उनके निजी चीजों के साथ फोटो लेकर सोशल साइट पर डाल दिया है। उन्होंने सब जगहों पर बड़ी शालीनता के साथ फोटो खिंचवाई है। युवती ने राष्ट्रपति भवन में बिस्तर, चेयर, सोफा, कार के आगे फोटो खिंचवाई है। उन्होंने एक साथ कई सारे फोटो को एक साथ शेयर कर दिया है। अब उस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इसके साथ ही मधुहंसी फेमस हो गई हैं।

राष्ट्रपति भवन में खिंचवाई फोटो

राष्ट्रपति भवन में खिंचवाई फोटो

फेसबुक पर मधुहंसी ने लगभग 26 फोटो पोस्ट की है। सभी तस्वीरें राष्ट्रपति भवन के भीतर और बाहर क्लिक की गई है। उनकी सभी तस्वीरें एक से बढ़कर एक है। हम कह सकते हैं कि, युवती ने श्रीलंका में जारी प्रदर्शन के बीच देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है। कई लोगों को लग रहा है कि, मधुहंसी श्रीलंका के टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है।

घोर संकट में श्रीलंका

घोर संकट में श्रीलंका

बता दें कि, श्रीलंका इस समय घोर आर्थिक और राजनीतिक संकट की दौर से गुजर रहा है। देश पिछले 70 सालों के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रपति गोटाबाया देश को कंगाल बना कर सिंगापुर भाग चुके हैं। रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। अब 7 दिनों के भीतर राष्ट्रपति का चुनाव कराने की बात चल रही है। वहीं, कई लोगों को लग रहा है कि राष्ट्रपति भवन की तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर करके युवती टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है।

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच खुशी के कुछ पल

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच खुशी के कुछ पल

श्रीलंका में आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों ने पुलिस बैरिकेड को तोड़कर राष्ट्रपति भवन में एंट्री की और वहां बैठकर वे धमाचौकड़ी कर रहे हैं, कीमती सामानों को उलट-पुलट रहे हैं। वहीं, श्रीलंका के इस संकट के बीच मधुहांसी हसीनतारा नाम की एक युवती ने कोलंबो के प्रेसिडेंट हाउस में जाकर कुछ अनोखी फोटो लेने का फैसला किया, जो अब वायरल हो गया है।

फोटो से सकारात्मक संदेश!

फोटो से सकारात्मक संदेश!

इस फोटो को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह युवती प्रेसिडेंट हाउस को एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह इस्तेमाल कर श्रीलंका के टूरिज़्म सेक्टर को मजबूती देने की कोशिश कर रही है।

लोकेशन कोलंबो का प्रेसिडेंट हाउस

लोकेशन कोलंबो का प्रेसिडेंट हाउस

उसने इसका लोकेशन कोलंबो का प्रेसिडेंट हाउस लिखा है। कुछ लोगों का यह मानना है कि राष्ट्रपति भवन की फोटो इस तरह सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि यह बेहतरीन कदम है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यूजर ने लिखा अच्छा काम कर रही हैं आप

यूजर ने लिखा अच्छा काम कर रही हैं आप

सोशल मीडिया के यूजर का कहना है कि यह युवती श्रीलंका के पर्यटन को निखारने के लिए शानदार काम कर रही है। एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह का फोटो शूट मुझे बहुत पसंद आया। एक और यूज़र ने लिखा,आप श्रीलंका टूरिज्म के लिए बेहतरीन काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+