डोनाल्ड ट्रंप के साथ ली सेल्फी तो वकील पति ने दिया महिला को तलाक!

डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेल्फी ने कराया महिला तलाक!

नई दिल्ली। महिलाओं से दोस्ती और अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वजह से उनके ही देश की एक महिला की शादी टूट गई, ये बात महिला ने ही कही है। अमेरिका की इस पूर्व चीयरलीडर का कहना है ट्रंप के साथ ली गई सेल्फी ने उसकी शादीशुदा जिंदगी को खराब कर दिया और उसकी तलाक हो गई।

फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में रहने वाली लिन मार्टिन एरोनबर्ग बतौर चीयरलीडर मशहूर रही हैं। उनका तीन महीने पहले पेशे से वकील अपने पति डेव ऐरनबर्ग से तलाक हो गया। लिन ने कहा है कि उसकी अच्छी-खासी शादीशुदी जिंदगी पर ग्रहण की वजह ट्रंप के साथ सेल्फी लेने और चुनाव में ट्रंप की पार्टी का समर्थन है।

लिन ने इसको लेकर अपने बयान में कहा कि मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समर्थक हूं, इसी को लेकर चुनाव के दौरान मेरे और डेव के बीच तनाव बढ़ गया। लिन के पति डेव 2012 में स्टेट अटॉर्नी के पद पर चुने गए थे। लिन ने कहा कि चुनाव से पहले वह अक्सर अपने पति के साथ ट्रंप के क्लब जाती थी। इसी दौरान उन्होंने ट्रंप के साथ कई सेल्फी ली।

लिन का कहना है कि मैं ट्रंप के साथ सेल्फी लेती थी तो डेव इसके लिए मना करते थे, वो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करने को मना करते थे लेकिन मैं नहीं मानी। लिन ने कहा कि आखिर बढ़ते तनाव को देखते हुए हमने अलग होने का फैसला कर लिया।

Recommended Video

    Sushma Swaraj target Pakistan in India-US Forum । वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+