अबु बकर अल बगदादी की मौत के 24 घंटे के भीतर ISIS को मिला नया सरगना: सूत्र
नई दिल्ली। खुंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल बगदादी की मौत का रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था। लेकिन ट्रंप के ऐलान को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि आईएसआईएस ने अपने नए सरगना के नाम का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार आईएस ने बगदादी की जगह पूर्व ईराकी मिलिट्री ऑफिसर को अपना नया मुखिया बनाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि बगदादी को कुत्ते की तरह मारा गया, वो आखिरी वक्त में एक कायर की तरह मरा। अब वो किसी बेकसूर को अपना निशाना नहीं बना सकेगा, उसके मरने से दुनिया सुरक्षित हुई है।
Recommended Video

अब्दुल्ला करदश आईएस का नया सरगना
ट्रंप के ऐलान के बाद आईएसआईएस ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन खुफिया सूत्र के अनुसार सुन्नी आतंकी संगठन आईएस ने बगदादी की जगह ईराक सेना में उच्च अधिकारी के पद पर तैनात रिटायर्ड अब्दुल्ला करदश को अपना चीफ बनाया है। जानकारी के अनुसार अब्दुल्ला ने ईराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की सरकार के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी थी। अंग्रेजी में अब्दुल्ला के नाम को करशेस के नाम से भी जाना जाता है, कई जगह दस्तावेजों में उसे अब्दुल्ला अल आफरी के नाम से भी जाना जाता है।
बगदादी ने दी थी यह जिम्मेदारी
बता दें कि इसी वर्ष अगस्त माह में बगदादी ने अब्दुल्ला को आईएस के धार्मिक मामलों के विभाग का जिम्मा सौंपा था, जिसका नाम मुस्लिम अफेयर है। माना जा रहा है कि अब्दुल्ला के नामांकन को स्वीकार कर लिया गया था और इसका ऐलान अमान में किया गया था। बता दें कि अमान आईएस की सेमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी है। हालांकि बगदादी की मौत से पहले अब्दुल्ला की आईएस में भूमिका सिर्फ प्रतीकात्मक थी, लेकिन बगदादी के मौत के बाद अब वह इस आतंकी संगठन की कमान संभालेगा।
बगदादी को मारना हमारी प्राथमिकता थी
ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की जानकारी देते हुए कहा, बगदादी का खात्मा मेरी सरकार की प्राथमिकता थी। अमरीकी सेना के विशेष बलों ने उत्तर पश्चिम सीरिया में रात में बहादुरी से अभियान चलाया, जिसमें बगदादी मारा गया। बगदादी के साथ उसके कई साथी भी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में किसी अमरीकी सैनिक की जान नहीं गई। डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है। मीडिया में भी बगदादी के मारे से जुड़ी रिपोर्ट आई थीं। अब ट्रंप ने इस बात की घोषणा कर दी है कि बगदादी मारा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications