बर्फीले तूफान से थरथराया अमेरिका, अब तक 2 की मौत, -6 डिग्री में जमा शिकागो

तेज बर्फीली हवाओं की वजह से शिकागो और डेट्रॉइट में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, शुक्रवार को 1,500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई।

शिकागो। उत्तरी अमेरिका में तेज शीत लहरों ने लोगों और पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बर्फबारी और तेज ठंड हवाओं के वजह से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के मध्य पश्चिमी क्षेत्र में 1 इंच प्रति घंटा बर्फ गिर रही है। तेज बर्फीली हवाओं की वजह से शिकागो और डेट्रॉइट में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, शुक्रवार को 1,500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई।

बर्फीले तूफान से थरथराया अमेरिका, अब तक 2 की मौत

तेज ठंड हवाओं की वजह से अब तक दो लोगों की मौत हुई है, जिसमें 60 साल के एक शख्स की मौत हार्ट अटैक की वजह से बताई जा रही है। वहीं, 33 साल की एक महिला की कार क्रैश होने की वजह से उसकी मौत होने की पुष्टी की गई है। सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका में करीब 23 करोड़ नागरिक बर्फीली हवाओं का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा शहर शिकागो में शुक्रवार तक 8 से 14 इंच तक बर्फ गिरने की संभावना है। भारी बर्फबारी की वजह से लोगों को अपने काम पर जाने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। शिकागो में पिछले तीन साल में यह अब तक की सबसे भंयकर बर्फबारी बताई जा रही है।

शिकागो में इससे पहले 2011 में लगातार दो दिन से भयंकर बर्फबारी में 20 इंच तक बर्फ गिरी थी। 2015 फरवरी में शिकागो में 16.2 इंच तक बर्फ गिरी थी। नेशनल वेदर सर्विस मेटेरोलोजी ने शुक्रवार को कहा कि जैसे-जैसे तूफान न्यू इंग्लैंड की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए अभी 4 से 5 इंच तक इस क्षेत्र में और बर्फ गिर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+