भारत-पाकिस्तान के विवाद को हम खत्म करने की करेंगे कोशिश: सऊदी

इस्लामाद। सऊदी अरब ने सोमवार को इस्लामाबाद में एक हाई-प्रोफाइल शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव को खत्म करने का वादा किया है। पाकिस्तान का दौरा खत्म करने के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। सऊदी के विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद में प्रेस कांफ्रेंस में बयान उस वक्त दिया है, जब पाकिस्तान ने दिल्ली से अपना उच्चायुक्त वापस बुला लिया है। पिछले सप्ताह पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।

 भारत-पाकिस्तान के विवाद को हम खत्म करने की करेंगे कोशिश: सऊदी

सऊदी के विदेश मंत्री अदेल-अल-जुबिर ने कहा, 'हमारी कोशिश है कि दो पड़ोसी देशों के तनाव को खत्म किया जाए। हम देखेंगे कि शांति से दोनों देशों के बीच विवादों को खत्म किया जाए।' पुलवामा हमले के बाद सऊदी अरब ने इसकी निंदा की थी। रविवार रात पाकिस्तान पहुंचे सऊदी क्राउन प्रिंस ने इमरान खान से मुलाकात 20 बिलियन डॉलर की मदद करने की घोषणा की।

पाकिस्तान की दो दिन की यात्रा खत्म करने के बाद मोहम्मद बिन सलमान नई दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान सऊदी और भारत के बीच पांच प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इस दौरान, रत्नागिरी रिफाइनरी परियोजना में सऊदी अरामको और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) द्वारा 44 बिलियन डॉलर के निवेश पर वार्ता भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+