गर्लफ्रेंड न होने से दुखी शख्स ने दी लड़कियों को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर लिखी डरावनी पोस्ट
साल्ट लेक। अमेरिका में एक अजीबो-गरीबो वाकया देखने को मिला है। यहां पर 27 वर्ष के एक युवक ने धमकी दी है कि वह जितनी भी लड़कियों को देखेगा उन्हें मार डालेगा क्योंकि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। इस बात से नाराज होकर इस युवक ने फेसबुक पर जब धमकी दी तो पुलिस को इस बात की चिंता सताने लगी कि कहीं वह किसी बड़े हादसे को अंजाम न दे डाले। इसलिए उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है। इस व्यक्ति की धमकी ऐसे समय आई है जब अमेरिका में आए दिन शूटिंग के मामले हो रहे हैं। पुलिस हर पल सतर्क है और ऐसे किसी भी हादसे को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

लड़कियों की गलती को करुंगा ठीक
उटा राज्य के प्रावो सिटी में रहने वाले क्रिस्टोफर डब्लूय क्लीयरी को इस बात की नाराजगी थी कि उसकी कोई गलफ्रेंड नहीं रही है। इसलिए उसने फेसबुक पर पोस्ट लिखी जिसमें उसने लिखा था कि उसकी गलफ्रेंड न बनकर लड़कियों ने गलती की है। इसलिए अब वह बड़े पैमाने पर फायरिंग को अंजाम देकर इस गलती को ठीक करेगा। क्रिस्टोफर ने लिखा था कि वह जितनी लड़कियों को देखेगा, उन सभी को मार डालेगा। क्रिस्टोफर की धमकी तब आई है जब अमेरिका में महिलाएं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

पुलिस को था फायरिंग का डर
जेल के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक क्रिस्टोफर को इस बात की नाराजगी है कि कोई भी लड़की उसकी गर्लफ्रेंड नहीं है। क्रिस्टोफर डेनेवर का रहने वाला है और शनिवार को पुलिस ने उसे प्रावो से गिरफ्तार किया है। उसे संदिग्ध आतंकवादी होने की वजह से पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि उस दिन मार्च हो रहे थे और ऐसे में क्रिस्टोफर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। उसकी किसी भी पोस्ट से इस तरफ कोई इशारा नहीं मिला था लेकिन पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती थी।

महिलाओं का पीछा करने का आदी
क्रिस्टोफर का कहना था कि 27 वर्ष की उम्र के बाद भी वह आज तक वर्जिन है। पुलिस का कहना है कि क्रिस्टोफर ने अपनी पोस्ट को कुछ समय बाद तब डिलीट कर डाला, जब उसे भी प्रतिक्रियास्वरूप धमकियां मिलने लगी थीं। उसने जाचंकर्ताओं को बताया है कि वह इमपल्स कांट्रोल डिसऑर्डर का पीड़ित है और उसके अंदर आत्महत्या करने तक की भावनाएं हैं। कोलारोडा की अथॉरिटीज का कहना है कि उसे महिलाओं का पीछा करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में हिरासत में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications