‘कोहिनूर लेकर ही लौटेंगे’, लंदन में बोले धीरेंद्र शास्त्री- पहले पहले अंग्रेज भारत में बोलते थे, अब हम बोल रहे
बागेश्वर धाम की पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों इंग्लैंड की राजधानी लंदन में हैं। वहां वे भक्तों को राम कथा सुना रहे हैं। कथा कार्यक्रम के दौरान बाबा बागेश्वर के नाम से लोकप्रिय पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह कहकर भक्तों का दिल जीत लिया कि वो अब कोहिनूर लेकर ही भारत लौटेंगे

दरअसल प्रवचन के दौरान भक्तों से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्हें लगातार भारत से फोन आ रहे हैं और लोग पूछ रहे हैं कि वे भारत कब लौटेंगे। एक शख्स के बार-बार यही पूछने पर धीरेंद्र शास्त्री ने फोन पर जवाब दिया कि उनका मन अब लंदन में लगने लगा है। चिंता मत करो कोहिनूर हीरा लेकर ही वापस आएंगे।
मजाकिया अंदाज में दिया गया धीरेंद्र शास्त्री का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ये भी कहा कि पहले अंग्रेज हमारे देश आकर बोलते थे और हमारे दादा लोग सुनते थे। अब हम इंगलैंड आकर बोलते हैं, तो ये लोग हमारी बात सुनते हैं।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मगर, ये लोग बहुत अच्छे हैं। मैं चाहता हूं कि यहां के राजा ऐसे ही देश की इकोनॉमी और आध्यात्म बढ़ाते रहे। इसके साथ ही उन्होंने लंदन के लोगों को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड का कल्याण हो।
आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री लंदन के लीस्टर में राम कथा सुना रहे हैं। यहां वे अंग्रेज भक्तों के सामने दिव्य दरबार भी लगा रहे हैं। इस दौरान बाबा के दरबार उनकी कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुट रही है।
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वायरल हो रहे हैं जिसमें बाबा के अंग्रेज भक्त दिव्य दरबार में अंग्रेजी में सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। इंग्लिश में वह बाबा के सामने अपनी बात रखते हैं। बाबा उन्हें हिंदी में समझाते हैं।
इस दौरान बाबा की कुछ तस्वीरें वायरल हैं। बाबा उसमें फिरंगी अंदाज में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में धीरेंद्र शास्त्री काली अंग्रेज हैट पहने दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा की कथा सुनने के लिए ब्रिटेन के अलावा आसपास के दूसरे देशों से भी लोग आ रहे हैं। उनकी कथा में आयलैंड, इटली से भी लोग भी पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications