क्या ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सेना भेजेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Will America send troops to capture Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की जिद नाटो (NATO) गठबंधन के लिए एक नया खतरा बनती दिख रही है। यूक्रेन युद्ध के कारण नाटो पहले ही गंभीर तनाव का सामना कर रहा है, और ट्रंप ने रक्षा पर पर्याप्त खर्च न करने को लेकर कई बार सहयोगी देशों पर सवाल उठाए हैं। 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को, ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर सेना भेजने के सवाल पर ऐसा जवाब दिया, जो यूरोपीय देशों को चौंकाने वाला था।

यार रहे डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई अवसरों पर ग्रीनलैंड को खरीदने या उस पर कब्जा करने की इच्छा जता चुके हैं। उन्होंने नाटो सहयोगियों से यह स्पष्ट रूप से कहा था कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड आवश्यक है, और इसे "किसी भी कीमत पर" हासिल किया जाएगा।
क्या अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सेना भेजेगा?
सोमवार को जब पत्रकारों ने उनसे सीधे तौर पर पूछा कि क्या अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सैन्य बल भेजेगा, तो ट्रंप ने यूरोपीय राष्ट्रों को हैरान करते हुए कहा, "यूरोप को रूस और यूक्रेन से चल रहे युद्ध पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि सच कहें तो आप देख सकते हैं कि इसका उन्हें क्या परिणाम मिला है। यूरोप को इसी पर ध्यान देना चाहिए - ग्रीनलैंड पर नहीं।"
अमेरिका किसी भी तरह से इस भूभाग पर नियंत्रण स्थापित कर लेगा
विवाद तब और गहराया जब बीते कुछ दिनों से ट्रंप ने डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अमेरिका किसी भी तरह से इस भूभाग पर नियंत्रण स्थापित कर लेगा। ट्रंप ने यह चेतावनी भी दी है कि 1 फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड से आयात पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा, जब तक अमेरिका को आर्कटिक द्वीप खरीदने की अनुमति नहीं मिल जाती।












Click it and Unblock the Notifications