जब महिला ने पति से ही कर दी स्पर्म डोनर की डिमांड

नई दिल्‍ली। यूं तो स्‍पर्म डोनर की मदद से बच्‍चे को जन्‍म देना कोई नहीं बात नहीं है। एक महिला ने भी स्‍पर्म डोनर की डिमांड की है, लेकिन इसे सब हैरानी की नजर से देख रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस महिला की ओर से की गई स्‍पर्म डोनर की डिमांड में ऐसा क्‍या है कि स्‍टोरी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दरअसल, इस महिला की कहानी के बारे में किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके पति ने रेडिट पर हैरान करने वाली कहानी सुनाई है। बात यह नहीं है कि एक महिला ने स्‍पर्म डोनर की मदद मांगी है बल्कि हैरानी की बात वो कारण है, जिसकी वजह से महिला ने स्‍पर्म डोनर की मदद मांगी है।

महिला को लगता है सुंदर नहीं है उसका पति, इसलिए लेना चाहती है स्‍पर्म डोनर की मदद

महिला को लगता है सुंदर नहीं है उसका पति, इसलिए लेना चाहती है स्‍पर्म डोनर की मदद

महिला ने स्‍पर्म डोनर की मदद इसलिए मांगी है, क्‍योंकि उसे लगता है कि उसका पति सुंदर नहीं है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर पति ने लिखा, 'जब हमने बच्‍चों के बारे में बात की तो मेरी पत्‍नी ने जल्‍दी बच्‍चे पैदा करने की बात कही, लेकिन उसने सुझाव दिया कि हमें स्‍पर्म डोनर की मदद लेनी चाहिए, क्‍योंकि ऐसा करने से बच्‍चे की लाइफ ज्‍यादा अच्‍छी होने की उम्‍मीद है।' पत्‍नी का यह जवाब सुनकर पति चकरा गया। पहले तो उसे समझ नहीं आया कि यह हो क्‍या रहा है। वह हैरानी के साथ पत्‍नी को देखने लगा। कुछ देर बाद हिम्‍मत जुटाकर उसने पत्‍नी से पूछा ही डाला- स्‍पर्म डोनर की मदद लेने के सुझाव के पीछे कारण क्‍या है, जरा समझाओ?

 स्‍पर्म डोनर की मदद लेने के पीछे पत्‍नी ने घुमाकर यूं पकड़ा कान

स्‍पर्म डोनर की मदद लेने के पीछे पत्‍नी ने घुमाकर यूं पकड़ा कान

पति ने जब स्‍पर्म डोनर की मदद लेने के पीछे की वजह पूछी तो पत्‍नी ने समझाते हुए कहा, 'अगर बेबी के जींस एक बहुत ही खूबसूरत इंसान के होंगे तो लड़का हो या लड़की उसकी लाइफ ज्‍यादा खुशनुमा और आसान हो जाएगी।' पति ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पत्‍नी ने सधे हुए शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया, जिससे मेरी इंसल्‍ट न हो, पर उसके कहने का मतलब यह था कि मैं सुंदर नहीं हूं और हमें एक आकर्षक पुरुष के स्‍पर्म से बच्‍चा पैदा करना चाहिए।'

 पति ने किया उस असली वजह का खुलासा जिसकी वजह से पत्‍नी लेना चाहती है स्‍पर्म डोनर की मदद

पति ने किया उस असली वजह का खुलासा जिसकी वजह से पत्‍नी लेना चाहती है स्‍पर्म डोनर की मदद

जिस शख्‍स की पत्‍नी ने स्‍पर्म डोनर की डिमांड रखी है। उसने न तो अपना नाम सोशल मीडिया पर लिखा है और न ही अपनी पत्‍नी के नाम की पहचान के बारे में कुछ लिखा है, लेकिन पोस्‍ट में उसका दर्द जरूर छलक रहा है। 30 वर्षीय शख्‍स ने लिखा, 'यह बहुत दुखदायी है कि उसकी पत्‍नी ऐसा सोचती है कि वह इतना अच्‍छा नहीं है कि उसके बच्‍चे हो सकें।' पति ने आगे उस असली वजह का भी जिक्र किया है, जिसकी वजह से उसकी पत्‍नी स्‍पर्म डोनर की मदद लेना चाहती है। पति ने लिखा, 'मेरी पत्‍नी इनसिक्‍योरिटी के चलते ऐसा करना चाहती है। यूं तो मेरी पत्‍नी बहुत स्‍मार्ट है, लेकिन वह इतनी भी खूबसूरत नहीं है कि कोई उसे बस देखता ही रह जाए। हालांकि, उसकी हेल्‍दी बॉडी है, लेकिन उसका फेस परफेक्‍ट नहीं है।' पति ने आगे लिखा, 'मेरी पत्‍नी को किशोर अवस्‍था में एट्रेक्टिव न दिखने की वजह से स्‍ट्रगल करना पड़ा था।' इसी वजह से शायद वह ऐसा करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+