टॉयलेट में बैठा पति नहीं सुन रहा था बात, पत्नी ने चला दी गोली
Recommended Video

नई दिल्ली। अमेरिका के एरीजोना स्टेट में एक महिला ने अपने पति पर तब गोलियां चला दीं, जब वो टॉयलेट में था। पत्नी ने एक के बाद एक दो गोलियां अपने पति को मारी, हालांकि इसमें राहत की बात ये रही कि गोली इस शख्स को छूते हुए निकल गई और किसी तरह से उसने जान बचा ली। बमुश्किल पत्नी से जान बचा उसने पुलिस को फोन किया।

गुस्से में चिल्लाई, फिर गोली चलाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने पुलिस को बताया कि वो सुबह के वक्त जब टॉयलेट में था तो उसकी पत्नी पहले उस पर चिल्लाई और फिर बाथरूम में घुसकर उस पर गोली चला दी। महिला ने दो गोली पति पर चलाई, गोलियां उसके बिलकुल सिर के पास से निकलीं। शख्स के फोन के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को घर में रोककर रखा है और उससे पूछताछ कर रही है।

अंटेशन ना मिलने पर मारी गोली
पुलिस के सामने महिला ने पति को गोली मारने की बात स्वीकारी है। महिला ने बताया है कि काफी समय से पति उसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा था, कई बार इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ। इसी के गुस्सा होकर उसने पति को गोली मार दी। महिला ने कहा मैंने दो बार उसे शूट किया, दोनों गोली उसके सिर के पीछे दीवार पर लगीं।

30 साल से पत्नी से परेशान हूं
शख्स के पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने पिछले 30 सालों से परेशान करके रखा है और पिछले दो दिन से खूल चिल्ला रही है। जब वो बाथरूम में बैठा था तो पत्नी ने अंदर घुसकर शूट करने लगी। महिला ने हालांकि कहा कि उसने सिर्फ डराने के लिए पति पर गोलियां चलाईं, नहीं तो वो उसे सीधे शूट कर देती। पुलिस ने बताया है कि गोली शख्स के सिर से करीब 7 इंच की दूरी से निकली हैं।












Click it and Unblock the Notifications