ईमानदार पति को पत्‍नी ने दिया धोखा, कन्‍फेशन में बताया कैसे किसी अंजान के साथ बना लिए संबंध

नई दिल्‍ली। शादी के सफल 15 साल के बाद एक महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर कन्‍फेशन किया है और लोगों से सुझाव मांगा है कि अब उन्‍हें क्‍या करना चाहिए। महिला ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और उसके चार बच्चे हैं। उसने लिखा, 'मेरे पति एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और बहुत ही अच्छे पति भी हैं। पोर्टल पर लिखे अपने ब्‍लॉग में महिला ने लिखा है कि मेरे पति एक आदर्श पति हैं। उनमें हर वो खूबियां हैं जो एक औरत ख्‍वाहिश रखती है। वो मुझसे और मेरे बच्‍चों से बहुत प्‍यार करते हैं।

फ्रेंड्स के साथ घूमने गई और वहां हो गया ऐसा

फ्रेंड्स के साथ घूमने गई और वहां हो गया ऐसा

महिला ने बताया कि 'हमारा 6-7 लड़कियों का ग्रुप है और हम एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। हम साल में दो बार कुछ दिनों के लिए बाहर एक साथ घूमने जरूर जाते हैं। हमेशा की तरह हम इस बार भी हम बाहर घूमने गए थे पर इस ट्रिप पर मेरे साथ जो हुआ उसे लेकर मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही हूं।'

एक युवक से हुई इंप्रेस, पूरी रात गुजारा उसके साथ और...

एक युवक से हुई इंप्रेस, पूरी रात गुजारा उसके साथ और...

महिला ने लिखा, 'हमारा ग्रुप एक पब में गया था जहां मैं एक लड़के से मिली। पहली मुलाकात में ही हम एक-दूसरे की तरफ खिंचे चले गए। बातों-बातों में मैं उसके इतने करीब चली गई कि हमने पूरी रात एक साथ बिताई। हमने दो बार शारीरिक संबंध बनाए।'

डर है कि कहीं पति को पता न चल जाए

डर है कि कहीं पति को पता न चल जाए

महिला ने बताया, 'मेरी दोस्तों को इस बारे में सब कुछ पता है और वो मुझसे बहुत नाराज हैं क्योंकि वो जानती हैं कि मेरे पति कितने अच्छे हैं। मेरे पति मेरी एक दोस्त के पति के बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुझे डर है कि कहीं वो उन्हें ये सब बातें न बता दे। महिला को डर है कि कहीं उसके पति को उस एक रात के बारे में न पता चल जाए और कहीं वो उसे छोड़ कर न चला जाए। महिला ने अपनी दुविधा बताते हुए लोगों से राय मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+