UK में इस एनर्जी ड्रिंक को खरीदने के लिए क्यों हो रही है मारामारी? लड़ने को तैयार लोग, 10 लाख हुआ दाम
सोशल मीडिया पर यूके के सुपरस्टोर्स की कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोगों को दुकानों के बाहर इंतजार करते हुए और मारामारी करते हुए देखा जा सकता है।

Prime Hydration Drink In UK: यूनाइटेड किंगडम में एक पेय पदार्थ को लेकर अफरातफरी मची हुई है और लोग इसे खरीदने के लिए 'पागल' हुए जा रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम से कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोगों को पेय पदार्थ खरीदने के लिए धक्कामुक्की और संघर्ष तक करते हुए देखा जा सकता है। लिहाजा, पूरी दुनिया में इस बात को जानने की उत्सुकता मच गई है, कि आखिर ये कौन सा ड्रिंक है और इसने यूके में तूफान क्यों मचा रखा है।

क्या हो पेय पदार्थ का नाम?
यूनाइटेड किंगडम के एक सुपर मार्केट से अराजक नजारे सामने आए हैं और लोगों को प्राइम हाइड्रेशन एनर्जी ड्रिंक खरीदने के लिए मारामारी करते हुए देखा दा रहा है। लोगों को देखा जा सकता है, कि वो प्राइम हाइड्रेशन एनर्जी ड्रिंक खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यूके मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि इस ड्रिंक को यूट्यूबर्स ने लॉन्च किया है। गार्जियन अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिकर, यूके की अदली स्टोरीज में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जो प्राइम हाइड्रेशन एनर्जी ड्रिंक खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दुकानों के पास इतनी ज्यादा भीड़ जमा रहती है, कि दुकानदारों के लिए इस एनर्जी ड्रिंक को बेचना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

कितनी है एनर्जी ड्रिंक की कीमत?
गार्जियन अखबार के मुताबिक, प्राइम हाइड्रेशन एनर्जी ड्रिंक की कीमत 2.41 डॉलर, यानि भारतीय रुपये के हिसाब से बात करें तो इसकी कीमत करीब 200 रुपये है। ये एक स्पोर्ट्स एनर्जी ड्रिंक है, लेकिन इसे खरीदने के लिए लोगों में क्यों होड़ मच गई है, ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। ये एनर्जी ड्रिंक 500 मिलीलीटर की बोतलों में बेचा जाता है और अलग अलग 6 स्वादों में उपलब्ध है, जिसमें ब्लू रास्पबेरी और आइस पॉप शामिल हैं। इसे पूर्व बॉक्सिंग प्रतिद्वंद्वियों लोगन पॉल और केएसआई द्वारा लॉन्च किया गया था, जो दोनों प्रसिद्ध YouTubers बन गये हैं और यूट्यूब पर इनके करीब 4 करोड़ फॉलोवर्स हैं।

ऑनलाइन कीमत 10 लाख रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी काफी कम मात्रा में इस एनर्जी ड्रिंक की सप्लाई कर रहा है, जिसकी वजह से दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यानि, सीमित उपलब्धता ने इस एनर्जी ड्रिंक के लिए भीड़ बढ़ा रखी है। अब इस एनर्जी ड्रिंक को ऑनलाइन भी बेचा जाने लगा है और इसकी कीमत 10 हजार पाउंड यानि 10 लाख रुपये तक में बिक रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस एनर्जी ड्रिंक को यह कहकर लॉन्च किया गया था, कि "क्या होता है, जब दो विरोधी एक साथ आ जाते हैं और एक साथ बिजनेस पार्टनर बन जाते हैं, भाई की तरह काम करते हैं और फिर एक महान स्वाद को जन्म देते हैं।"
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर यूके के सुपरस्टोर्स की कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोगों को दुकानों के बाहर इंतजार करते हुए और अन्य लोगों को बोल्टन से लेकर लंदन और प्लायमाउथ तक दुकानों के अंदर बोतलों के आसपास भीड़ लगाते हुए दिखाया गया है। ये एनर्जी ड्रिंक पहली बार अक्टूबर में बेचा जाना शुरू हुआ था और उस वक्त इसे हर ग्राहक सिर्फ तीन बोतल तक ही बेचा जाना सीमित कर दिया गया था। वहीं, एल्डी के प्रवक्ता ने गार्जियन को बताया कि, "हमें खेद है, कि हम ग्राहकों को पूरी मात्रा में इसे उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं, क्योंकि इसकी डिमांड हद से ज्यादा है।" उन्होंने कहा कि, "इस एनर्जी ड्रिंक को हम भी सीमित संख्या में ही खरीद पा रहे हैं और हमने हर ग्राहक इसकी संख्या सीमित कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसे खरीद सकें।"












Click it and Unblock the Notifications