व्हाइट हाउस में कमला हैरिस पार्टी में कर रही थीं Hip-Hop डांस, वीडियो देख आखिर क्यों गुस्सा हो गए लोग
Kamala Harris hip-hop dance Video: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का एक हिप-हॉप डांस वीडियो वायरल हो रहा है। हिप-हॉप की 50वीं एनिवर्सिरी अवसर पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में एक समारोह की मेजबानी की थी।
58 साल की कमला हैरिस को हिप-हॉप डांस नंबर पर थिरकते देखना, सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। वायरल वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स ने कमला हैरिस की आलोचना की है। कई यूजर्स ने उनके ड्रेस पर भी सवाल उठाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक डांस इवेंट व्हाइट हाउस के एक लॉन में होस्ट किया गया था। इसमें इवेंट में कमला हैरिस कलरफुल ड्रेस यानी पिंक ट्राउंजर और प्रिटेंड शर्ट में पहुंची थीं। इवेंट के बाद कमला हैरिस के कई वीडियो वायरल हुए।
वीडियो को राजनीतिक रणनीतिकार Joey Mannarino ने पोस्ट किया था। Joey Mannarino ने अपने पोस्ट में देश के सामने मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन के समय की आलोचना की है।
उन्होंने एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, ''फिलहाल मिड सितंबर चल रहा है और हमारा देश जल रहा है। मुद्रास्फीति बढ़ रही है, आर्थिक मंदी मंडरा रही है, अवैध आप्रवासन हमें टुकड़ों में बांट रहा है। जो बाइडेन कहीं सो रहे हैं और कमला हैरिस पार्टी में डांस कर रही हैं।''
बता दें कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा है कि व्हाइट हाउस में ऐसी पार्टी करना और उसमें अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इंस अंदाज में डांस करना शोभा नहीं देता है।
हालांकि आलोचनाओं के साथ-साथ कई लोगों के कमला हैरिस के जिंदादिली की तारीफ भी की है। कुछ अन्य देशों के यूजर ने लिखा है कि हमें भी ऐसी ही एक कूल रहने वाली नेता चाहिए। वहीं कई लोगों ने कमला हैरिस के डांस स्टेप की भी तारीफ की है।
आलोचना के बावजूद, यह आयोजन हिप-हॉप के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। हिप-हॉप शैली की शुरुआत 1970 के दशक में ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क शहर में हुई थी, जिसका श्रेय मुख्य रूप से जमैका-अमेरिकी डीजे क्लाइव कैंपबेल को दिया जाता है, जिन्हें डीजे कूल हर्क के नाम से जाना जाता है।









Click it and Unblock the Notifications