पीएम मोदी ने दिया मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्जा की साझेदारी का उदाहारण
जेनेवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच देशों के अपने दौरे के तहत तीसरे देश स्विटजरलैंड का दौरा भी पूरा कर लिया है। पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति जोहानन स्निडर अम्मानन के साथ जब मीडिया को एड्रेस किया तो भारत और स्विट्जरलैंड के बीच साझेदारी का जिक्र एक अलग ही अंदाज में किया।

हिंगिस और मिर्जा की तरह मिले कामयाबी
पीएम मोदी ने यहां से रवाना होने से पहले स्विजरलैंड टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस और भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने हिंगिस और लिएंडर पेस की जोड़ी का भी नाम लिया। पीएम मोदी ने इनकी कामयाबी का जिक्र कर भारत और स्विटजरलैंड के साझा कार्यक्रमों की कामयाबी की बात कही। यहां से पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।
सफल जोड़ियां हिंगिस-मिर्जा और हिंगिस-पेस
आपको बता दें कि लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने जोड़ी ने चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। इनमें ऑस्ट्रेलियन ओपन, यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन शामिल हैं। वहीं हिंगिस और मिर्जा की जोड़ी महिला डब्लस में टेनिस की दुनिया की नंबर वन जोड़ी है जिसके हिस्से में पिछले वर्ष के सभी ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications