एक अमेरिकी ऑफिसर को मारने की पाक की नाकाम कोशिश!

वाशिंगटन। सीआईए के पूर्व चीफ मार्क केल्‍टन ने दावा किया है कि पाकिस्‍तान ने उन्‍हें जहर देकर जान से मारने की एक नाकाम कोशिश की थी। मार्क वही सीआईए ऑफिसर हैं जिन्‍होंने मई 2011 में अल कायदा के मुखिया और आतंकी ओसामा बिन लादेन से जुड़े सर्च ऑपरेशन को लीड किया था। इसी ऑपरेशन में लादेन की मौत हो गई थी।

Why Pakistan tried to kill former CIA chief who lead the search operation against Laden

बीमारी की वजह से हटाए गए थे मार्क

मार्क को एबटाबाद में हुए ऑपरेशन के दो माह बाद हटा दिया गया था। इसके पीछे स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी वजहों का हवाला दिया गया था। उनकी तबियत उस समय काफी बिगड़ गई थी। वाशिंगटन पोस्‍ट ने अपनी एक रिपोर्ट में उनके हवाले से लिखा है कि रिटायर्ड मार्क के पेट का ऑपरेशन कराना पड़ा था और फिलहाल वह ठीक हैं।

आईएसआई पर सीआईए का शक

सीआईए आज तक मानती है कि मार्क को पाक ने जहर देकर मारने की कोशिश की थी। सीआईए का मानना है कि मार्क को मारने के लिए आईएसआई ने साजिश रची थी।

पाक ने बताया मनगढ़ंत जानकारी

मार्क का कहना है कि उन्‍हें आज तक उनकी बीमारी का पता नहीं चल पाया है। उन्‍हें भी शक है कि पाक ने उन्‍हें जहर देकर मारने की कोशिश की थी। हालांकि पाक ने इस खबर से इंकार कर दिया है और इसे मनगढ़ंत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+