डच सांसद गीर्ट विल्डर्स क्यों कर रहे नुपूर शर्मा का समर्थन? अब मुस्लिमों से मिली है जान से मारने की धमकी
नीदरलैंड में लंबे वक्त से सांसद बनते आ रहे गीर्ट विल्डर्स लंबे वक्त से नीदरलैंड में इस्लाम और कुरान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जून 11: हालांकि, भारत सरकार ने नुपूर शर्मा के बयान को भारत का विचार नहीं बताकर खारिज कर दिया है और उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन दर्जन भर से ज्यादा इस्लामिक देशों के विरोध और भारत में इस्लामवादियों के दर्जनों शहरों में पत्थरबाजी के बीच नुपूर शर्मा को नीदरलैंड में एक नया प्रवक्ता मिला है, जिनका नाम है गीर्ट विल्डर्स, जो लगातार नुपूर शर्मा का बचाव कर रहे हैं और उन्हें एक हीरो बता रहे हैं।

नीदरलैंड के सांसद हैं गीर्ट विल्डर्स
नीदरलैंड में लंबे वक्त से सांसद बनते आ रहे गीर्ट विल्डर्स लंबे वक्त से नीदरलैंड में इस्लाम और कुरान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते आ रहे हैं और उन्होंने तो इस बात की भी वकालत की है, कि नीदरलैंड में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। वहीं, जबसे नुपूर शर्मा विवाद शुरू हुआ है, गीर्ट विल्डर्स लगातार भारतीय टीवी चैनलों पर दिखाई दे रहे हैं और नुपूर शर्मा का समर्थन कर रहे हैं और अरब देशों के खिलाफ बोल रहे हैं। सांसद गीर्ट विल्डर्स कहते हैं कि, 'मैं नूपुर शर्मा का समर्थन करता हूं क्योंकि मेरा मानना है कि किसी को भी सच बोलने के लिए दंडित नहीं किया जा सकता और किसी को भी सच बोलने के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए। हम इसे पसंद कर सकते हैं, हम इसे नापसंद कर सकते हैं, लेकिन उसने मोहम्मद के बारे में सच बोला'। इंडिया टूडे को दिए गये इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

नूपूर शर्मा के लिए समर्थन की मांग
वहीं, स्वराज्य पत्रिका को दिए गये एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारतीय लोगों को एक तरह से सचेत करते हुए कहा कि, 'अगर नुपुर शर्मा को निशाना बनाया जा सकता है, तो आप भी निशाने पर आ सकते हैं'। हालांकि, अब गीर्ट विल्डर्स को जान से मारने की धमकी मिल रही है और उन्होंने अपने ट्वीटर पर धमकियों का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, कि 'तो, वीर नुपूर शर्मा का समर्थन करने के लिए मुझे धमकियां दी जा रही हैं। जान से मारने की सैकड़ों धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन, ये मुझे और भी ज्यादा मजबूत और उन्हें समर्थन के लिए गर्व महसूस करा रहा है।' उन्होंने अंत में लिखा है, 'बुराई की कभी जीत ना हो, कभी नहीं'।

इस्लाम के खिलाफ आक्रामक रवैया
गीर्ट विल्डर्स, जिन्होंने 2006 में नीदरलैंड्स में एंटी-इमिग्रेशन पार्टी फॉर फ़्रीडम (PVV) की स्थापना की, उन्होंने अन्य बातों के अलावा, हिजाब पहनने पर टैक्स लगाने (इसे "उत्पीड़न का प्रतीक" कहते हुए) और नीदरलैंड को यूरोपीय यूनियन से बाहर निकालने की मांग कर चुके हैं। उनके बयानों के चलते उन्हें 'नीदरलैंड का डोनाल्ड ट्रंप' भी कहा जाता है और वो नीदरलैंड की आव्रजन नीतियों में बदलाव करने की मांग कर चुके हैं। अगस्त 2019 में, गीर्ट विल्डर्स भारत को "पूर्ण लोकतंत्र" और पाकिस्तान को "100 प्रतिशत आतंकवादी राज्य" कहकर जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे (अनुच्छेद 370) को रद्द करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे।

पाकिस्तान को बता चुके आतंकी राज्य
गीर्ट विल्डर्स पाकिस्तान को इस्लामिक आतंकवादी देश और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 'इस्लामिक चरमपंथी' बता चुके हैं। गीर्ट विल्डर्स और उनका परिवार साल 2004 से ही पुलिस सुरक्षा में है। उन्हें ये सुरक्षा उस वक्त मिली थी, जब नीदरलैंड के फिल्म निर्माता और लेखक थियो वैन गॉग की हत्या कर दी गई थी, जब उन्होंने इस्लाम की आलोचना करते हुए एक टेलीविजन फिल्म बनाई थी। उनकी हत्या एम्स्टर्डम में गोली मारकर कर दी गई थी। जिसके बाद गीर्ट विल्डर्स को भी कड़ी पुलिस सुरक्षा दे दी गई थी, क्योंकि वो भी इस्लाम के कट्टर आलोचक माने जाते हैं। 2017 के बाद से, सैन्य पुलिस की एक विशेष इकाई, जो आमतौर पर इराक और अफगानिस्तान जैसे देशों में स्थिति नीदरलैंड के दूतावासों की सुरक्षा को कड़ी कर दी गई थी।
कुरान पर बना चुके विवादित फिल्म
राजनीति के इतर, गीर्ट विल्डर्स को 2008 में 'फिlना' नाम के एक शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है, जो "यह इंगित करने का प्रयास करती है कि कुरान अपने अनुयायियों को उन सभी से नफरत करने के लिए कैसे प्रेरित करता है जो इस्लामी शिक्षाओं को नहीं मानते हैं"। फिल्म को व्यापक रूप से "मुस्लिम विरोधी" माना गया है, हालांकि आलोचकों ने बताया कि यह सब कल्पनाशील नहीं था, क्योंकि इसमें केवल आर्काइव तस्वीरों और YouTube क्लिप का उपयोग किया गया था।

बेहद विवादित चुनावी वादे
कई विवादास्पद वादों के बीच, उनकी पार्टी ने नीदरलैंड में हर मस्जिद को बंद करने और सार्वजनिक भवनों से कुरान पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया है। गीर्ट विल्डर्स को भड़काऊ टिप्पणी करने के लिए जाना जाता है, खासकर इस्लाम, मुसलमानों और अप्रवासियों के खिलाफ। उन्होंने एक बार कुरान की तुलना एडॉल्फ हिटलर के मीन काम्फ से की थी और 2016 में उन्हें 2014 में एक टेलीविज़न भाषण में की गई टिप्पणियों के लिए डच को मोरक्को के खिलाफ भेदभाव करने के लिए उकसाने का दोषी भी पाया गया था। और इस वक्त गीर्ट विल्डर्स लगातार नुपूर शर्मा का समर्थन कर रहे हैं और भारतीय टीवी चैनलों पर छाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications