सर्वे: अपने नवजात बच्चे को छोड़ ऑफिस चले जाते हैं पिता!

नई दिल्ली। भले ही ये कहा जाता हो कि आज के समय में बच्चे का पालना मां और पिता दोनों का फर्ज हो लेकिन पिता अपने बच्चे को समय नहीं देते है। ये बात एक सर्वे में सामने आई है।

parent

बात बच्चे का डायपर बदलने की हो, झूला झूलाने की या उसको दवाई देने की, अब ये मां के काम की तरह नहीं देखे जाते। पापा भी मां की तरह ही ये काम करते हैं। कम से कम नौकरीपेशा लोगों के बारे में तो ऐसा ही माना जाता है।

नौकरी करने वाले लोग अपने बच्चों को कितना ध्यान देते हैं, इसका एक अंदाजा कर्मचारियों को कंपनी की ओर से मिलने वाली पेरंटल लीव से चला है। पेरेंटल लीव नवजात बच्चे के लालन-पालन के लिए माता-पिता को दी जाती है।

पेरेंटल लीव नहीं लेते हैं पिता

एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि कुछ कंपनियां पिता को पेरेंटल लीव नहीं देतीं जबकि काफी कंपनियां पिता को भी ये छुट्टियां देती हैं। जहां मां 41 पेड छुट्टियां लेती हैं, वहीं पिता सिर्फ 21।

सबसे खास बात जो सर्वे में आई है, वो ये कि आमतौर पर पिता पेरेंटल लीव होने के बावजूद इन्हें नहीं लेते। आमतौर पर पिता 10 दिन से ज्यादा की छुट्टी बच्चे की पैदाइश पर नहीं लेते।

बॉस्टन यूनिवर्सिटी के सर्वे में ये बातें सामन आई हैं। तमाम दावों के बावजूद पिता अपने बच्चों को अभी भी मां की तरह समय नहीं देते। सर्वे के मुताबिक, कुछ लोग नौकरी को देने के डर से भी लंबी छुट्टी नहीं लेते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+