महारानी एलिजाबेथ के आखिरी वक्त में क्या हुआ? बहू मेगन अंतिम समय में देखने क्यों नहीं पहुंची?
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम सांस ली। वे बीते 70 वर्ष से ब्रिटेन की महारानी थीं।
लंदन, 09 सितंबरः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम सांस ली। वे बीते 70 वर्ष से ब्रिटेन की महारानी थीं। पिछले साल अक्तूबर से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आने लगीं थीं। 'ब्रिटेन की महारानी की तबीयत बेहद खराब है' इसकी शुरुआत इस छोटे लेकिन चिंताजनक बयान से हुई।
तस्वीर- फाइल

डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता
नए प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस की नियुक्ति के 48 घंटे से भी कम समय के बाद डॉक्टरों ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ की तबीयत ठीक नहीं है, और उनके स्वास्थ्य को लेकर वे चिंतित हैं। बकिंघम पैलेस द्वारा जारी एक अभूतपूर्व चिकित्सा बुलेटिन में कहा गया कि 96 वर्षीय रानी चिकित्सा पर्यवेक्षण के अधीन हैं। दोपहर 12:32 बजे (11:32 GMT) चिकित्सा अधिकारियों की इस घोषणा ने संसद में खलबली मचा दी जहां सांसद ट्रस के ऊर्जा बिलों पर दो साल के फ्रीज की घोषणा सुनने के लिए एकत्र हुए थे।

खबर मिलते ही रानी के पास पहुंचे प्रिंस चार्ल्स
कुछ ही मिनटों के भीतर, सिंहासन के उत्तराधिकारी के प्रिंस चार्ल्स के कार्यालय ने घोषणा की थी कि वह और उनकी पत्नी कैमिला, जो पहले से ही बाल्मोरल एस्टेट में रह रहे थे, बाल्मोरल कैसल पहुंचे हैं। ऐसा माना जाता है कि रानी की बेटी, राजकुमारी ऐनी ने भी समय पर बाल्मोरल पहुंच चुकी थीं क्योंकि वह भी स्कॉटलैंड में थी। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार दोपहर रानी की मृत्यु हुई तो दोनों रानी के साथ थे। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों को लंदन से सही वक्त पर पहुंचने में अंततः असफलता का सामना करना पड़ा।

समय पर नहीं पहुंच पाए कई राजपरिवार के कुछ लोग
सिंहासन की कतार में दूसरे शख्स प्रिंस विलियम, रानी के अन्य दो बेटे, प्रिंसेस एंड्रयू और एडवर्ड, और एडवर्ड्स की पत्नी सोफी, जो विशेष रूप से सम्राट के करीब थी, दोपहर बाद एक विशेष आरएएफ विमान से ठंडे शुष्क स्तान एबरडीन पहुंचे। विलियम, जो अब वारिस बन चुकें हैं, उन्होंने एबरडीन से फिर 80 किलोमीटर (50 मील) ड्राइव के लिए बाल्मोरल तक कार की सेवा ली। लेकिन शाम के पांच बजे के बाद जब शाही परिवार के लोग बालमोरल के गेट से बाहर निकले, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अकेले ही मिलने पहुंचे प्रिंस हैरी
करीब आधे घंटे पहले शाम साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री को खबर मिली कि उस दोपहर महारानी की मौत हो गई है। इस दौरान चार्ल्स के दूसरे बेटे प्रिंस हैरी अभी भी लंदन से रास्ते में ही थे। जिस समय डॉक्टर ने यह घोषणा की थी कि रानी की हालत चिंताजनक है तब हैरी और मेघन के प्रवक्ता द्वारा घोषणा में कहा गया था कि वह और उनकी पत्नी मेघन दोनों बालमोरल की यात्रा करेंगे। लेकिन अंत में, हैरी ने अकेले यात्रा की और वह रास्ते में ही थे जब आधिकारिक रूप से रानी के निधन की घोषणा की गई। रानी के निधन के काफी समय बाद हैरी बालमोरल पहुंचे।

रानी को देखने क्यों नहीं गईं मेघन?
बीबीसी के शाही संवाददाता निकोलस विचेल ने लाइव ऑन एयर अनुमान लगाया कि मेघन ने इसलिए यात्रा नहीं की होगी क्योंकि उन्हें डर था कि उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत नहीं किया जा सकता है। राजभवन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रानी "शांति से" मर गई, लेकिन शाही परंपरा के अनुसार मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया गया। बडेली मेल अखबार को सूत्रों ने बताया कि "कोई दीर्घकालिक स्थिति नहीं थी"।

जॉनसन और लिज ट्रस से मिली थीं क्वीन
हाल के महीनों में रानी एलिजाबेथ बहुत कम काम कर रही थीं। हालांकि मंगलवार को वह निवर्तमान प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन और वर्तमान पीएम लिज़ ट्रस दोनों से मिलीं थीं। सूत्रों के मुताबिक रानी हाल ही में अस्वस्थ होने के बावजूद अच्छी स्थिति में चल रही थीं, लेकिन बुधवार से गुरुवार की रात के बीच अचानक स्थिति बदली और चीजें अच्छी से बुरी और फिर बदतर होती चली गई।












Click it and Unblock the Notifications