इतना मजबूर हुआ ISIS कि करने लगा किडनी की ब्‍लैक मार्केटिंग!

काइरो। एक अरबी न्‍यूजपेपर की मानें तो आतंकी संगठन आईएसआईएस अब पैसे की कमी से जूझ रहा है। पैसे की तंगी इस हद तक बढ़ गई है कि वह अपने घायल हो चुके आतंकियों को जान से मार रहा है। उनकी हत्‍या करने के बाद उनके अंगों को निकालकर ब्‍लैक मार्केट में बेचा जा रहा है।

isis-selling-kidney-black-market

इजिप्‍ट के न्‍यूजपेपर अल-सबाह ने इराकी शहर मोसुल में एक अनजान सूत्र के हवाले से यह खबर दी है। इसमें कहा गया है कि डॉक्टरों को एक जख्मी आईएसआईएस आतंकवादी के शरीर के अंग निकालने के लिए धमकाया गया।

इरान की न्यूज एजेंसी फार्स की खबर के अनुसार,आईएसआईएस आतंकवादियों को मोसुल के दक्षिणी हिस्से में नुकसान के बाद बजट कम पड़ने लगा है।

इस वजह से वे खबरों के मुताबिक अपने उन आतंकियों को ही मार रहे हैं, जो घायल हो चुके हैं। ऐसा उनके दिल और किडनी निकालकर उन्हें बेचने के लिए किया जा रहा है।

सिर्फ इतना ही नहीं आईएसआईएस मोसुल की जेलों में कैदियों को ब्‍लड डोनेशन के लिए मजबूर करता है और उनकी मौत की सजा को टालने का प्रयास करता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उनके खून का फायदा उठाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+