आईएसआईएस, आईएसआईएल और दाएश, नाम अलग-अलग लेकिन मकसद एक

लंदन। पेरिस आतंकी हमलों के बाद से अक्‍सर ही आपको आईएसआईएस से जुड़ा एक और नाम सुनाई दे रहा होगा, दाएश और इस नाम के साथ ही संगठन को एक और नाम मिल गया है।

सीरिया और इराक को अपने कब्‍जे में ले चुके और जून 2014 से दुनिया भर में आतंक मचाकर रखने वाले इस संगठन के कई नाम हैं। कई देशों की सरकारें और मीडिया की ओर से भी इस संगठन को अलग-अलग नामों से संबोधित किया जाने लगा है।

क्‍या आप इसके पीछे का मकसद जानते हैं। आगे की स्‍लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए कि आखिर क्‍यों आईएसआईएस को इतने नामों से जाना जाता है।

क्‍या है आईएसआईएल

क्‍या है आईएसआईएल

अमेरिका और कभी-कभी ब्रिटेन आईएसआईएस को आईएसआईएल के नाम से बुलाते हैं। आईएसआईएल यानी इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लेवांत।

अमेरिका के लिए सिर्फ आईएसआईएल

अमेरिका के लिए सिर्फ आईएसआईएल

अमेरिका इसे सिर्फ आईएसआईएल के नाम से ही बुलाता है चाहे ग्रुप मीडिल ईस्‍ट, अफ्रीका या फिर एशिया में कहीं भी मौजूद हों।

जून 2014 से बन गया आईएस

जून 2014 से बन गया आईएस

जून 2014 में इराक पर कब्‍जा करने के बाद आईएसआईएस की ओर रुख करने लगा। इस ग्रुप ने इसके साथ ही अपना नाम छोटा कर लिया और फिर इसे या तो सिर्फ आईएस या 'इस्लामिक स्टेट' के तौर पर भी बुलाया जाने लगा।

क्‍या है आईएसआईएस

क्‍या है आईएसआईएस

आईएसआईएस यानी इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया' या 'इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड अल-शाम' पर बेस्‍ड है।

अब बना दाएश

अब बना दाएश

वहीं दूसरी ओर मीडिल ईस्‍ट और इससे सटे दूसरे इलाकों में आईएसआईएस के लिए दाएश शब्‍द को तेजी से प्रयोग किया जा रहा है। दाएश अरबी भाषा का शब्द है। यह ग्रुप के पुराने अरबी नाम 'अल-दावला अल-इस्लामिया फील इराक' और अल-शाम' से मिलकर बना है।

क्‍या है दाएश का मतलब

क्‍या है दाएश का मतलब

पश्चिमी देश इस शब्‍द के साथ संगठन की वैधता को चुनौती दे रहे हैं। ब्रिटिश न्‍यूजपेपर द इंडिपेंडेंट के मुताबिक दाएश अरबी भाषा के एक और शब्द जैसा नजर देता है जिसका मतलब होता है पैरों तले रौंदना या किसी चीज को कुचल देना।

आईएसआईएल-आईएसआईएस का अंतर

आईएसआईएल-आईएसआईएस का अंतर

आईएसआईएल-आईएसआईएस के बीच अंतर अरबी शब्द अल-शाम की वजह से है।

क्‍या है अल शाम

क्‍या है अल शाम

अल-शाम का प्रयोग आम तौर पर सातवीं सदी से मुस्लिम खलीफा के शासन के दौरान भूमध्य सागर और युफरेट्स, टर्की और इजिप्‍ट के बीच स्थित इलाके के लिए होता था। इसका प्रयोग बीसवीं सदी के मध्य तक किया गया था जब तक ब्रिटेन और फ्रांस ने मीडिल ईस्‍ट नए देश और सीमाएं नहीं बनाई थीं।

फर्स्‍ट वर्ल्‍ड वॉर और अल शाम

फर्स्‍ट वर्ल्‍ड वॉर और अल शाम

फर्स्‍ट वर्ल्‍ड वॉर के बाद इस शब्द का प्रयोग सीरिया, जॉर्डन, लेबनान, इजरायल, फिलिस्‍तील क्षेत्र और दक्षिणी-पूर्वी टर्की के लिए होता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+